सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
हरियाणा के बाद पंजाब में कश्मीर जा रही टूरिस्ट बस पर पथराव, 40 यात्री थे सवार​ | कोलकाता भगदड़ कांड: 19 मौतों के बाद सियासी घमासान​ | UP के इस गांव में रावण के 9 सिर-10 भुजाएं, दशहरे में होती है पूजा; नहीं होता दहन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बैग पर ‘हैप्पी नवरात्रि’ लिख नवरात्रों में बेची मीट, ब्लिंकिट स्टोर पर बजरंग दल ने काटा बवाल; हुआ एक्शन​

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जब सरकार ने नवरात्रों में मीट बिक्री पर रोक लगाई थी, उस समय भी यहां धड़ल्ले से मीट की सप्लाई हो रही थी. इसी तरह का एक मामला सामने आने के बाद बजरंग दल के सदस्यों ने पटेल नगर स्थित ब्लिंकिट स्टोर […]

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जब सरकार ने नवरात्रों में मीट बिक्री पर रोक लगाई थी, उस समय भी यहां धड़ल्ले से मीट की सप्लाई हो रही थी. इसी तरह का एक मामला सामने आने के बाद बजरंग दल के सदस्यों ने पटेल नगर स्थित ब्लिंकिट स्टोर पर जमकर बवाल काटा. इस संबंध में कोतवाली में ब्लिंकिट प्रबंधन के खिलाफ तहरीर भी दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना रविवार दोपहर की है. बताया ज रहा है कि यहां हैप्पी नवरात्रि लिखकर मांस के पैकेटों की डिलीवरी की जा रही थी. बजरंग दल के सदस्यों ने एक पैकेट को पकड़ भी लिया. इसके बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे की सूचना पर पहुंची खाद्य सुरक्ष विभाग की टीम ने स्टोर का निरीक्षण किया और सीज कर दिया है.

पुलिस में दी तहरीर

बजरंग दल के सदस्य धमेंद्र सिंह के मुताबिक इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी गई है. उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने स्टोर का निरीक्षण करने के बाद सैंपलिंग की है. इस दौरान टीम ने स्टोर में मिले फ्रोजन मीट के 166 पैकेट सीज किए हैं. सहायक आयुक्त खाद्य वीरेंद्र कुशवाहा के मुताबिक इस मामले में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. इसी के साथ प्रबंधन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा.

मांस बिक्री का नहीं मिला लाइसेंस

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के मुताबिक कंपनी को जारी लाइसेंस में मांस बिक्री का उल्लेख नहीं है. यह सीधे सीधे लाइसेंस के नियमों का उल्लंघन है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में एडीएम वित्त एवं राजस्व की कोर्ट में मुकदमा चलेगा, जहां से स्टोर प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई होगी. इस कार्रवाई के दौरान ब्लिंकिट आउटलेट के कर्मचारी मुंह चुराते नजर आए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY