सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
बाइक का हैंडल छोड़ हाथों से चलाई ‘गोली’, लड़की का स्टंट वायरल; पुलिस ने किया चालान​ | नेपाल में कुदरत का भीषण कहर: बाढ़ में ताश के पत्तों की तरह ढहे घर और पुल​ | शिव तांडव से सुप्रीम कोर्ट तक: राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

iPhone Duo ऑन करते ही स्क्रीन पर दिखेगा यूजर का नाम, Apple ला रहा कस्टमाइज्ड बूट फीचर​

एपल कंपनी ने अपने ग्राहकों को स्पेशल फील कराने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है। हालिए बहुप्रतीक्षित iPhone Duo के लॉन्च के साथ कंपनी एक और शानदार सरप्राइज लेकर आ रही है। ब्लूमबर्ग के मशहूर टेक जर्नलिस्ट मार्क गुरमन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के एपस स्टोर्स से iPhone Duo खरीदने वाले ग्राहकों […]

एपल कंपनी ने अपने ग्राहकों को स्पेशल फील कराने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है। हालिए बहुप्रतीक्षित iPhone Duo के लॉन्च के साथ कंपनी एक और शानदार सरप्राइज लेकर आ रही है। ब्लूमबर्ग के मशहूर टेक जर्नलिस्ट मार्क गुरमन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के एपस स्टोर्स से iPhone Duo खरीदने वाले ग्राहकों को फोन को पहली बार ऑन करते ही एक शानदार पर्सनल सरप्राइज मिलेगा।

क्या है एपल का खास सरप्राइज?

आपको बताते चलें कि, 23 अक्टूबर को जब iPhone Duo की आधिकारिक तौर पर बिक्री शुरु होगी, इसको स्टोर पर खरीदने वाले कुछ ग्राहकों की इनिशियल सेटअप स्क्रीन उनके नाम के साथ कस्टमाइज की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, एपल रिटेल स्टोर्स में डिवाइस के बूट सिस्टम को कस्टमाइज करने की एक खास तकनीक मौजूद होगी। वहीं, जब ग्राहक पहली बार अपना नया iPhone Duo चालू करेंगे, तो स्क्रीन पर उनके नाम के साथ ही एक सुंदर सा ग्रीटिंग, जैसे “हैलो मार्क” नजर आएगा।

किन ग्राहकों को मिलेगा ये खास एक्सपीरियंस

रिपोर्ट के अनुसार, यह मजेदार और पर्सनल फीचर एक्सक्लूसिव तौर पर सिर्फ iPhone Duo के लिए ही होगा। इसके साथ ही, यह कस्टमाइज्ड ग्रीटिंग शुरुआत में सिर्फ अंग्रेजी और स्पेनिश भाषाओं को ही सपोर्ट करेगा। लेकिन, एपल इस शानदार फीचर को तकनीकी रुप से कैसे लागू करेगा, इसकी सटीक जानकारी पूरी तरह से सामने नहीं आई है। आपको बताते चलें कि एपल ने आधिकारिक तौर पर इस फीचर का एलान किया है।

कब से शुरू होगी प्रीबुकिंग?

यदि आप iPhone Duo का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो बता दें कि भारत में iPhone Duo की प्रीबुकिंग 16 अक्तूबर, शुक्रवार शाम 5:30 बजे से शुरु हो जाएगी। वहीं, एपल रिटेल स्टोर्स पर बिक्री और ऑनलाइन स्टोर से ऑर्डर करने की सुविधा 23 अक्टूबर से शुरु होने वाली है।

आईफोन डूओ के फीचर्स

असल में आईफोन डुओ में दो बेहतरीन Super Retina XDR डिस्प्ले दिए गए हैं। इसकी अंदर 7.6 इंच की बड़ी OLED मेन स्क्रीन दी गई है, बल्कि बाहर 5.4 इंट की कवर स्क्रीन मिलती है। इस स्क्रीन पर सेरामिक शील्ड 2 की सुरक्षा दी गई है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

यह फोन में ग्रेड 5 टाइटेनियम से बना है और इसमें प्रिसिजन हिंज दिया गया है। वहीं, इसमें फेस आईडी की जगह साइड बटन में टच आईडी दी गई है।

असल में यह फोन एपल के सबसे लेटेस्ट और शक्तिशाली A20 Pro प्रोसेसर लैस है, जिसे अत्याधुनिक 2nm प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

आईफोन डुओ में 48MP का डुअल फ्यूजन कैमरा दिया गया है, जो फोल्डेबल फोन के हिसाब से बेहद एडवांस है।

फोल्डेबल फोन में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी, 512 जीबी, 1 टीबी और 2 टीबी स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY