रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Shardiya Navratri 2026 Wishes: मां दुर्गा का आशीर्वाद रहे सदा साथ…शारदीय नवरात्रि पर अपनों को दिल छूने वाले कोट्स से करें विश​ | Horoscope 11 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | दिव्य भी, शुद्ध भी! राम मंदिर प्रसाद की शुद्धता पर FSSAI की मुहर, 114 में से मिले 103 अंक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Shardiya Navratri 2026 Wishes: मां दुर्गा का आशीर्वाद रहे सदा साथ…शारदीय नवरात्रि पर अपनों को दिल छूने वाले कोट्स से करें विश​

Celebrate Shardiya Navratri 2026 with heartfelt wishes: शारदीय नवरात्रि के 9 दिन मां के भक्तों के लिए बेहद खास होते हैं. इस दौरान हर तरफ जबरदस्त उत्साह और रौनक देखने को मिलती है. घरों में मां की चौकी सजाई जाती है तो वहीं मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है. भव्य पंडालों में आदिशक्ति […]

Celebrate Shardiya Navratri 2026 with heartfelt wishes: शारदीय नवरात्रि के 9 दिन मां के भक्तों के लिए बेहद खास होते हैं. इस दौरान हर तरफ जबरदस्त उत्साह और रौनक देखने को मिलती है. घरों में मां की चौकी सजाई जाती है तो वहीं मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है. भव्य पंडालों में आदिशक्ति का पूजन किया जाता है और उनके आगमन को लोग ढोलनगाड़ों के साथ सेलिब्रेट करते हैं. आप भी इस मौके पर कुछ दिल छू लेने वाले कोट्स के जरिए अपने करीबी, दोस्तों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं भेज सकते हैं और अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी इसे चुन सकते हैं.

मां दुर्गा आपके सभी काज संवारे, रहती हैं शेरोवाली सदा भक्तों की रखवाली…ऐसी ही कुछ लाइनों के साथ जब आप अपने अपनों को नवरात्रि की शुभकामनाएं भेजेंगे तो त्योहार की खुशियां दोगुनी हो जाती हैं. तो चलिए देख लेते हैं शारदीय नवरात्रि के खास मौके के लिए शुभकामना कोट्स.

  • मां दुर्गा की कृपा से आपको नई ऊंचाइयां मिलें
  • आपका हर कदम की तरक्की की राह की तरफ बढ़े
  • मां आदिशक्ति जगदम्बा का आशीर्वाद बना रहे.
  • मां दुर्गा का आशीर्वाद रहे सदा आपके साथ
  • संकल्पों को शक्ति और विचारों मिले नई दृष्टि,
  • शुभ शारदीय नवरात्रि, जय माता दी!
  • मां दुर्गा की आराधना से मन को मिले शांति
  • जीवन में धर्म व सत्य का मार्ग प्रशस्त हो,,,,
  • आप सदा आगे बढ़ते रहें,
  • नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं…
  • मां दुर्गा का दिव्य स्वरूप आपको निर्भय बनाए
  • निडर हो हर चुनौती का सामना करने की प्रेरणा मिले
  • शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व है कामना
  • आपके ऊपर मां का आशीर्वाद सदैव बना रहे…
  • मां शैलपुत्री से मां सिद्धिदात्री तक…
  • देवी के हर स्वरूप में छिपा है तेज और साधना का संदेश
  • आपमें भी होता रहे शक्ति का संचार, हर भय दूर रहे
  • मां दुर्गा की कृपा आप सभी पर बनी रहे, जय माता दी!
  • मां के नौ रूप और शक्ति की महिमा का पावन उत्सव मनाएं
  • आपके जीवन में भक्ति और आस्था का दीप प्रज्वलित होता रहे
  • अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है मां दुर्गा की उपासना
  • आपको भी मिले झूठ, छल, कपट से सामना करने की ताकत
  • शारदीय नवरात्रि नई प्रेरणा लाए, यही है कामना
  • ढोलनगाड़ों की गूंज, डांडिया डांस और गरबा की धुन
  • मां की आराधना से सजा नवरात्रि का हर पल, हर दिन
  • आदिशक्ति आगमन पर आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं…
  • मां की आराधना आपके भीतर धैर्य, साहस का संचार करे
  • दिनरात हो तरक्की, डरों से मिले मुक्ती, खुशियां बढ़ती रहें
  • शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की मंगलकामनाएं…
  • हर शीश मां की चौखट पर झुकता है
  • नवरात्रि का त्योहार आस्था और शक्ति की कहानी कहता है
  • शारदीय नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY