सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
आखिर नवरात्रि में क्यों बंद हुआ लखनऊ का 300 साल पुराना मंदिर, बिना दर्शन लौट रहे भक्त​ | UP BJP Appointments: यूपी बीजेपी ने 3 मोर्चों के 182 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, किसान, महिला और अनुसूचित जनजाति मोर्चा में नई नियुक्तियां​ | लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Congress Fight: कांग्रेस नेता ममता चौधरी का आरोप, पूर्व अध्यक्ष अजय राय को दलितों से हमेशा से ही परेशानी, राहुल गांधी से करेंगी शिकायत​

: के लखनऊ में रविवार को कांग्रेस मुख्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान विवाद हो गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और उनके समर्थकों और महिला कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी के बाद धक्कामुक्की और मारपीट की स्थिति बन गई। अब कांग्रेस नेता […]

: के लखनऊ में रविवार को कांग्रेस मुख्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान विवाद हो गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और उनके समर्थकों और महिला कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी के बाद धक्कामुक्की और मारपीट की स्थिति बन गई। अब कांग्रेस नेता और पार्षद ममता चौधरी ने आरोप लगाया है कि पूर्व अध्यक्ष अजय राय के साथ आए लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट की।

लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में हंगामे पर ममता चौधरी का जवाब, अजय राय पर लगाए आरोप

लखनऊ स्थित यूपी कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण समारोह के दौरान हुए हंगामे पर कांग्रेस नेता ममता चौधरी ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उन पर… pic.twitter.com/upDd5YUq6J

— Bansal News Official October 12, 2026

अपनी औकात में रहो कहकर चिल्लाए अजय राय

ममता चौधरी के मुताबिक महिला कांग्रेस की कई कार्यकर्ता आराधना मिश्रा मोना के स्वागत के लिए वहां मौजूद थीं। कुछ लोगों ने महिलाओं से किनारे होकर जगह देने को कहा, जिस पर वे एक तरफ हो गईं। ममता ने बताया कि वह दूसरी महिला कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पलटे और उन पर चिल्लाते हुए कहा अपनी औकात में रहो, अपनी औकात में रहो।

महिलाओं के साथ मारपीट

पार्षद ममता ने आरोप लगाया कि इसके बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के साथ आए लोगों ने पूछा कि किसने क्या कहा। उन लोगों ने जूतेचप्पल लहराए और महिलाओं के साथ हाथपैर से मारपीट की।

लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर के अंदर चले जूतेचप्पल, आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण पर बवाल

लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच… pic.twitter.com/eKmFyrOnLG

— Bansal News Official October 11, 2026

पुरुषों और महिलाओं के बीच का मामला

पार्षद ममता चौधरी ने कहा कि इस घटना को दो गुटों के बीच की लड़ाई बताना सही नहीं है। उनके मुताबिक एक तरफ पुरुष थे और दूसरी तरफ महिलाएं थीं। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें किसी टिप्पणी की जानकारी नहीं थी और वह अजय राय की ओर ध्यान नहीं दे रही थीं।

राहुल गांधी से शिकायत करेंगी महिलाएं

पार्षद ममता चौधरी ने दलितों के साथ व्यवहार को लेकर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की सभी कार्यकर्ता नेता विपक्ष राहुल गांधी से मिलकर पूरे घटनाक्रम और उनके साथ आए लोगों के व्यवहार की शिकायत करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें: 

सीनियर नेताओं ने संभाली स्थिति

विवाद के दौरान पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने भी अपने साथ बदसलूकी किए जाने का आरोप लगाया। उनके समर्थकों ने संबंधित महिला नेता को बाहर करने और माफी मांगने की मांग रखी। बाद में नारेबाजी को लेकर दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच कहासुनी और धक्कामुक्की हुई। स्थिति बिगड़ने पर राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने दखल दिया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना भी अजय राय को मनाने पहुंचीं। बताया जा रहा है कि प्रमोद तिवारी के आश्वासन के बाद अजय राय दोबारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY