शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
लिखित परीक्षा में फेल, फिर भी UP पुलिस भर्ती की दौड़ लगाने पहुंची युवती; फर्जी एडमिट कार्ड ने खुलवा दिया राज​ | T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री​ | बरेली में गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली; 2 पुलिसकर्मी घायल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रघुवीर को मारने आए थे, रामरतन का कर दिया कत्ल; बरेली में कुल्हाड़ी से वारकर बहनोई की हत्या​

Bareilly Murder Case: उत्तर प्रदेश के बरेली के बिहारीपुर गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां बदायूं के पीर बट्टा गांव निवासी 50 वर्षीय रामरतन की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई. रामरतन अपने ससुराल में श्राद्ध के भोज में शामिल होने आए थे. पुलिस के मुताबिक, हमलावर उनके साले रघुवीर […]

Bareilly Murder Case: उत्तर प्रदेश के बरेली के बिहारीपुर गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां बदायूं के पीर बट्टा गांव निवासी 50 वर्षीय रामरतन की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई. रामरतन अपने ससुराल में श्राद्ध के भोज में शामिल होने आए थे. पुलिस के मुताबिक, हमलावर उनके साले रघुवीर की हत्या करने आए थे, लेकिन धोखे में रघुवीर के तख्त पर सो रहे बहनोई रामरतन की कुल्हाड़ी से वार करके हत्याकर दी.

मामले में रघुवीर की तहरीर पर चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

शराब पीकर गालीगलौज के बाद बढ़ी थी रंजिश

रघुवीर ने पुलिस को बताया कि गांव के ही सगे भाई हरपाल, मुकुट, नन्हे और लाखन मंगलवार शाम शराब पीकर गालीगलौज कर रहे थे. इस दौरान रघुवीर से उनका विवाद हो गया. विरोध करने पर चारों भाई उससे रंजिश रखने लगे. देर रात में रघुवीर खेत की रखवाली करने चला गया. इसी दौरान उसके बहनोई रामरतन बैठक में रखे रघुवीर के तख्त पर सो गए थे.

रामरतन श्राद्ध के भोज में शामिल होने के लिए ससुराल आए थे. आरोप है कि देर रात चारों भाई अपने एक अज्ञात साथी के साथ रघुवीर के घर पहुंचे. उन्हें शायद यह जानकारी नहीं थी कि रघुवीर की जगह बैठक में उसका बहनोई रामरतन सो रहा है. हमलावरों ने तख्त पर सो रहे रामरतन के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए.

चीख सुनकर पहुंचे परिजन, अस्पताल ले जाते समय मौत

कुल्हाड़ी के हमले से रामरतन गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी चीख सुनकर रघुवीर की पत्नी आरती और चचेरा भाई भोगेंद्र पाल मौके पर पहुंच गए. लोगों को आता देखकर आरोपी वहां से भाग निकले.परिजन घायल रामरतन को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

परिजनों के मुताबिक, रामरतन हर साल श्राद्ध के भोज में अपने ससुराल आते थे. इस बार भी वह दावत में शामिल होने पहुंचे थे. बताया गया कि रविवार को ही उन्हें फोन कर बुधवार को आने के लिए कहा गया था. दावत के बाद रामरतन शाम को अपने घर वापस जाना चाहते थे, लेकिन ससुराल वालों ने उन्हें रोक लिया. रात में रघुवीर खेत की रखवाली करने चला गया और बैठक में रामरतन अकेले रह गए.

इसी दौरान हमलावर पहुंचे और रघुवीर समझकर उनके तख्त पर सो रहे रामरतन पर हमला कर दिया.गांव में रघुवीर और आरोपियों के बीच पहले से विवाद की बात सामने आई है. बताया गया कि शराब पीने के बाद दोनों पक्षों में अक्सर छोटेमोटे विवाद होते थे. हालांकि गांव वालों को अंदाजा नहीं था कि यह विवाद हत्या तक पहुंच जाएगा. घटना के बाद गांव में सन्नाटा है. पुलिस गांव के लोगों के बयान दर्ज कर रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हत्या की पूरी वजह सामने लाने में जुटी है.

क्या बोले एसएसपी?

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मामले में चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस ने मुकुट और हरपाल को हिरासत में लिया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY