सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
आखिर नवरात्रि में क्यों बंद हुआ लखनऊ का 300 साल पुराना मंदिर, बिना दर्शन लौट रहे भक्त​ | UP BJP Appointments: यूपी बीजेपी ने 3 मोर्चों के 182 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, किसान, महिला और अनुसूचित जनजाति मोर्चा में नई नियुक्तियां​ | लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस​

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित ओमेक्स बिल्डिंग में 10वीं मंजिल से गिरकर एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के साथ बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर स्थित कमरे में ठहरी हुई थी. घटना के बाद युवती का प्रेमी […]

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित ओमेक्स बिल्डिंग में 10वीं मंजिल से गिरकर एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के साथ बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर स्थित कमरे में ठहरी हुई थी. घटना के बाद युवती का प्रेमी मौके से फरार हो गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, युवती चौक इलाके की रहने वाली थी, जबकि उसका प्रेमी सुल्तानपुर का निवासी बताया जा रहा है. दोनों ने ओमेक्स बिल्डिंग में कमरा बुक कराया था. इसी दौरान युवती 10वीं मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने युवती के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवती कैसे गिरी और घटना के समय वहां क्या परिस्थितियां थी. घटना के बाद प्रेमी के मौके से फरार हो जाने की जानकारी भी जांच का हिस्सा है. पुलिस के मुताबिक, युवती के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों को स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है.

होटल के कमरा नंबर 1037 में रुके थे दोनों

पुलिस ने बताया कि होटल ओमेक्स न्यू हजरतगंज के सिक्योरिटी इंचार्ज द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि होटल सेलेश्टियल ओमेक्स न्यू हजरतगंज के कमरा नंबर 1037 में एक लड़की अपने प्रेमी के साथ आई थी. लड़की का नाम समरीन पुत्री मो0 तज्जू उम्र करीब 24 है, जोकि 419/10 हाता सूरत सिंह थाना चौक लखनऊ की रहने वाली है.

लड़की अवनीश नाम के लड़के साथ आई थी जोकि मोहल्ला फिरोजपुर खुर्द नगर पंचायत दोस्तपुर सुल्तानपुर का रहने वाला है. दोनों ने करीब 11.46 बजे कमरा नंबर 1037 में एंट्री की थी. वहीं शाम करीब 6 बजे लड़की उसी कमरे से नीचे गिर गई.मौके पर फील्ड यूनिट बुलवाकर फोटो ग्राफी एवं वीडियोग्राफी कर सबूत जुटाए गए हैं. शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY