सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
मोबाइल और जंक फूड का ‘कॉकटेल’ बच्चों के लिए कैसे खतरनाक हो जाता है? डॉक्टर ने बताया​ | बाकी सब बेहाल, सिर्फ टेक के ‘कुबेर’ गुलजार! इस साल केवल टेक्नोलॉजी क्षेत्र के अरबपतियों की हुई बंपर कमाई​ | PCB ने 2025 विवाद के चलते नहीं दी NOC, World Championship of Legends से हटा पाकिस्तान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अभिषेक और तिलक को नजरअंदाज कर श्रेयस अय्यर ने इस 1 खिलाड़ी को दिया भारत के गोल्ड मेडल जीतने का पूरा श्रेय​

Shreyas Iyer: एशियन गेम्स 2026 में आज भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान की टीम से हुआ. भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को करारी शिकस्त दी और गोल्ड मेडल अपने नाम किया. भारत ने पाकिस्तान को हराया इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान […]

Shreyas Iyer: एशियन गेम्स 2026 में आज भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान की टीम से हुआ. भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को करारी शिकस्त दी और गोल्ड मेडल अपने नाम किया. भारत ने पाकिस्तान को हराया इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस पर बात की.

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने टीम की जमकर तारीफ़ की है. गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

कप्तान Shreyas Iyer हैं इस जीत से बेहद खुश

श्रेयस अय्यर ने जीत के बाद कहा कि

“अगर मुझे एक शब्द चुनना हो, तो मैं ‘बेहद खुश’ कहूंगा, क्योंकि जिस दिन से हम जापान पहुंचे, जोरदार बारिश हो रही थी और हम लगभग एक हफ्ते तक प्रैक्टिस नहीं कर पाए, लेकिन लड़कों ने जिस तरह खुद को तैयार किया और साथसाथ ट्रेनिंग भी जारी रखी, हमने कोई शिकायत नहीं की, कोई बहाना नहीं बनाया. यह एक चैंपियन टीम की निशानी थी. आज का दिन उसी का नतीजा था.”

Shreyas Iyer ने शिवम दुबे को दिया जीत का पूरा श्रेय

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद पाकिस्तान टीम की भी तारीफ़ की है. पाकिस्तान की बैटिंग के दौरान अपनी भावनाओं पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“वे अच्छी तरह आगे बढ़ रहे थे और बीच में उन्हें मोमेंटम भी मिल गया था. मैं बस यह चाहता था कि मुझे जल्द से जल्द पांचवां बॉलर का ओवर मिल जाए, उसे खत्म करूं, फिर बुमराह और सुंदर जैसे मुख्य बॉलर भी थे, वे भी आना चाहते थे, तो मैंने असल में उनके ओवरों को अच्छी तरह मैनेज किया. मुझे ऐसा ही लगा. खासकर जब रन रेट 13 से 14 के आसपास हो, तो हम जानते हैं कि बल्लेबाज आक्रामक खेलेंगे और एक विकेट से मोमेंटम बदल जाएगा, हमारी तरफ आ जाएगा. तो वही हुआ. सैम अयूब के विकेट ने मोमेंटम बदल दिया.”

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY