सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Lucknow Businessman Death: शिवा शर्मा के शरीर पर मौत से पहले थे 10 गंभीर चोट के निशान, जेल से ऋषभ ने दी धमकी, गर्लफ्रेंड श्रद्धा नेपाल बॉर्डर पहुंची​ | क्या ऑनलाइन शॉपिंग की डिलीवरी होगी महंगी? त्यौहारी सीजन में 5% GST के दावे पर सरकार का बड़ा बयान​ | Koffee with Karan Season 9 | ग्रैंड प्रीमियर में दिखेंगे सलमान खान, करण जौहर के आइकॉनिक चैट शो के आखिरी सीज़न की शुरुआत 14 अक्टूबर से​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Lucknow Businessman Death: शिवा शर्मा के शरीर पर मौत से पहले थे 10 गंभीर चोट के निशान, जेल से ऋषभ ने दी धमकी, गर्लफ्रेंड श्रद्धा नेपाल बॉर्डर पहुंची​

: की राजधानी में बिजनेसमैन शिवा शर्मा की मौत का मामला उलझता जा रहा है। शिवा अपनी गर्लफ्रेंड के फ्लैट की चौथी मंजिल से गिरकर मृत मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 10 गंभीर चोट मिली हैं। वहीं घटनास्थल के CCTV फुटेज के बाद मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं। गर्लफ्रेंड […]

: की राजधानी में बिजनेसमैन शिवा शर्मा की मौत का मामला उलझता जा रहा है। शिवा अपनी गर्लफ्रेंड के फ्लैट की चौथी मंजिल से गिरकर मृत मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 10 गंभीर चोट मिली हैं। वहीं घटनास्थल के CCTV फुटेज के बाद मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं। गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे के नेपाल बॉर्डर पहुंचने का सुराग मिला है।

पोस्टमार्टम में मिलीं 10 गंभीर चोट

शिवा की मां रंजना शर्मा ने उसकी मॉडल गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।  शिवा के शरीर पर 10 गंभीर चोटें मिलीं। मौत की वजह अत्यधिक खून बहना और सदमा बताया गया है। चोटें किसी कठोर वस्तु से लगने की बात भी सामने आई है। सभी चोट शिवा के जीवित रहते लगी थीं, लेकिन चोट लगने और मौत के बीच का सटीक समय पता नहीं चला है। लोगों के मुताबिक, शिवा अर्धनग्न हालत में मिला था और उसके शरीर पर लिपस्टिक के निशान भी दिखाई दिए थे। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक सबूतों की जांच कर रही है।

मां का आरोप ब्लैकमेल किया जाता था

शिवा की मां रंजना शर्मा का दावा है कि शिवा करीब चार महीने से श्रद्धा दुबे के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रहा था। आरोप है कि श्रद्धा उसे ब्लैकमेल करती थी और अलग होने की बात कहने पर झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देती थी। मां को संदेह है कि शिवा की पिटाई करने के बाद उसे चौथी मंजिल से नीचे फेंका गया। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

CCTV में दिखी सफेद ऑडी कार

CCTV फुटेज में कथित तौर पर घटना के करीब 15 मिनट बाद एक सफेद ऑडी कार अपार्टमेंट के पास आती दिखाई दी। कार पर सचिवालय का पास लगा था। पुलिस कार के मालिक और उसमें सवार लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

नेपाल बॉर्डर पहुंची श्रद्धा

पुलिस श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि की तलाश में जुटी है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं, जिनमें से एक रायबरेली में दबिश दे रही है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड, CCTV फुटेज और लोगों के बयानों की मदद से जांच कर रही है। गर्लफ्रेंड श्रद्धा अपने पुराने दोस्त आमिर के साथ नेपॉल बॉर्डर पहुंच गई है। पुलिस को बड़ा सुराग हाथ लगा है। 3 टीम श्रद्धा की तलाश के लिए बनाई हैं। इससे पहले पुलिस ने दुबग्गा, आलमबाग, सीतापुर, रायबरेली में एक साथ दबिश दी थी। पहले पुलिस को श्रद्धा के दिल्ली भागने की जानकारी मिली थी।

ये खबर भी पढ़ें: 

ऋषभ राय पर भी धमकी देने का आरोप

शिवा की मां ने पहले विभूतिखंड थाने में ऋषभ राय के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकाने की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि जेल में रहते हुए भी ऋषभ ने शिवा को धमकी दी थी। श्रद्धा और ऋषभ के परिचित होने की बात भी सामने आई है। पुलिस मामले से जुड़ी सभी चीजों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY