University College Holiday: राजधानी में 23 अक्टूबर को सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की ओर से 22 अक्टूबर को जारी आदेश में जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट और स्ववित्त पोषित कॉलेजों, यूनिवर्सिटी और उच्च शिक्षण संस्थानों में स्पेशल छुट्टी घोषित की गई है।

यूनिवर्सिटी और कॉलेज की छुट्टी का आदेश
सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी रहेंगे बंद
आदेश के मुताबिक लखनऊ जिले के सभी राजकीय, अशासकीय और स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों के साथ विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में 23 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी। सभी संस्थानों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
MLC चुनाव की वोटिंग की वजह से छुट्टी
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर, शुक्रवार को वोटिंग होनी है। इसी के चलते उच्च शिक्षण संस्थानों में स्पेशल छुट्टी घोषित की गई है।
ये खबर भी पढ़ें:
क्या होता है MLC चुनाव ?
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्यों को चुनने के चुनाव को MLC इलेक्शन कहते हैं। इसमें स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों के लिए प्रतिनिधि चुने जाते हैं। स्नातक सीट पर वोट डालने के लिए संबंधित क्षेत्र की वोटर लिस्ट में नाम होना जरूरी है। इसी तरह शिक्षक सीट पर वोट डालने के लिए भी संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट में नाम होना चाहिए।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: