मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
5 दोस्तों की अधूरी कहानी… किसी को नई नौकरी की खुशी थी, कोई था परिवार का सहारा; एक हादसे ने सबकुछ छीन लिया​ | श्रद्धा दुबे की फरारी का पूरा रूट… लखनऊ से कैसे भागी, कहां-कहां बदले ठिकाने और वाहन?​ | बीजेपी राष्ट्रीय युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान… यूपी के निखिल और हर्षवर्धन को मिली बड़ी जिम्मेदारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बीजेपी राष्ट्रीय युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान… यूपी के निखिल मणि तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी​

बीजेपी ने राष्ट्रीय युवा मोर्चा संगठन की घोषणा की है. उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई जानकारी में बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन के आदेश के तहत भाजपा युवा […]

बीजेपी ने राष्ट्रीय युवा मोर्चा संगठन की घोषणा की है. उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई जानकारी में बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन के आदेश के तहत भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी और अन्य दायित्व पर नियुक्त किया जा रहा है.

जम्मू कश्मीर से विधायक शगुन परिहार, यूपी से निखिल मणि तिवारी, नागालैंड से अरविंद दमानी, तेलंगाना से मलोथ कोमल नाइक, बिहार से राज राजेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल से विधायक सौमेन करफा और छत्तीसगढ़ से भंडारी नागा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. अर्पिता अपराजिता बदेजेना, हर्षवर्धन सिंह और मिट्टा वामशी कृष्णा को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. पार्टी की इस नई टीम में, युवा नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY