गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
इंडिया-US ट्रेड डील पर विदेश मंत्री का बड़ा बयान, कहा- जब तक काम पूरा ना हो, उसे पूरा ना माना जाए​ | UP MLC Election: कल गाजियाबाद में स्कूल-कॉलेज बंद, नोएडा में किसे मिलेगी छुट्टी? यहां जानें पूरी डिटेल​ | University College Holiday: राजधानी में 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी, जानें क्यों लिया ये फैसला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

2 बोरे, 2 लाशें और अनजान कातिल… चंदौली में 2 अज्ञात शवों की कहानी उलझी​

Chandauli News: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. डेढ़गांवा गांव के पास धीनाजमानियां मार्ग पर दो अलगअलग स्थानों पर बोरे में बंद शव मिले. दोनों युवकों की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष बताई जा रही. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों […]

Chandauli News: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. डेढ़गांवा गांव के पास धीनाजमानियां मार्ग पर दो अलगअलग स्थानों पर बोरे में बंद शव मिले. दोनों युवकों की उम्र करीब 30 से 32 वर्ष बताई जा रही. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. पुलिस को आशंका है कि दोनों युवकों की कहीं दूसरी जगह हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए उनके शवों को बोरों में भरकर यहां फेंका गया.

2 अलगअलग जगहों पर मिले बोरे में बंद शव

मामला धीना थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव का है. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान उन्हें सड़क किनारे दो अलगअलग स्थानों पर संदिग्ध बोरे पड़े दिखाई दिए. बोरों की स्थिति देखकर ग्रामीणों को शक हुआ. जब उन्होंने पास जाकर देखा तो बोरों के अंदर युवकों के शव मिले. बताया जा रहा कि एक शव डेढ़गांवा मोड़ के पास मिला, जबकि दूसरा शव उससे करीब 200 मीटर की दूरी पर पड़ा था. दोनों शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

दो युवकों के शव मिलने की सूचना पर डायल 112 की टीम और धीना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों शवों को बोरों से बाहर निकलवाया और अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद घटनास्थल के आसपास जांच की गई और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.

हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि दोनों युवकों की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई होगी. इसके बाद उनके शवों को बोरों में भरकर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया. शवों को अलगअलग स्थानों पर फेंके जाने और बोरों में बंद होने के कारण पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है. हालांकि, अभी तक हत्या की वजह और वारदात में शामिल लोगों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवकों की मौत के कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल हत्या की आशंका के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

SP आकाश पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों शवों को किसी दूसरी जगह से लाकर यहां फेंका गया है. पुलिस मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. इसके लिए आसपास के थानों और दूसरे जिलों में भी जानकारी भेजी गई है. साथ ही, हाल के दिनों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच की जा रही है, ताकि दोनों युवकों के बारे में कोई सुराग मिल सके. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY