रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Akhilesh Yadav Statement: ‘पैसे की खनक के आगे जेपी सेंटर को बेच दिया’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- बदलाव की शुरुआत​ | 30 Lakh Home Loan EMI: 30 लाख के होम लोन पर 10 साल तक कितनी बनेगी EMI? जानें पूरा कैलकुलेशन​ | दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच Sidharth Malhotra और बेटी संग छुट्टियां मनाती दिखीं Kiara Advani​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Flood: लखनऊ में 40 हजार घर डूबे, सड़कों पर चल रहीं नाव, कार और बाइक खराब, घर छोड़ने को मजबूर लोग​

:  की राजधानी में बाढ़ से हालात खराब हैं। शहर में पिछले 13 दिनों से बाढ़ का पानी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। 3 लाख से ज्यादा की आबादी इससे प्रभावित है। कई घर पानी में डूबे हैं। सड़कों पर नाव चल रही हैं। घरों में पानी भरने से लोगों का सामान और राशन […]

:  की राजधानी में बाढ़ से हालात खराब हैं। शहर में पिछले 13 दिनों से बाढ़ का पानी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। 3 लाख से ज्यादा की आबादी इससे प्रभावित है। कई घर पानी में डूबे हैं। सड़कों पर नाव चल रही हैं। घरों में पानी भरने से लोगों का सामान और राशन खराब हो गया है। कई लोग अपने घर छोड़कर किराए पर रहने को मजबूर हैं।

फैजुल्लागंज में सबसे ज्यादा परेशानी

के फैजुल्लागंज में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। यहां 40 से 50 हजार से ज्यादा घरों का बड़ा हिस्सा गोमती नदी के पानी में डूबा हुआ है। घरों के आसपास और सड़कों पर पानी भरा है। हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर सड़क से आनेजाने के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है।

कारबाइक डूबीं, घरों में रखा राशन खराब

बाढ़ का पानी लोगों के घरों के साथ उनके सामान को भी नुकसान पहुंचा रहा है। घरों के बाहर खड़ी कारें और बाइकें पानी में डूबी हुई हैं। घरों में रखा राशन भी खराब हो गया है। ऐसे में लोगों के सामने खानेपीने और रहने की परेशानी खड़ी हो गई है। कई परिवार घर छोड़कर किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं।

नवरात्र के पहले दिन मंदिर में दर्शन नहीं

बाढ़ और जलभराव का असर धार्मिक स्थलों पर भी पड़ा है। पानी भरने के कारण मां चंद्रिका देवी धाम मंदिर बंद है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब नवरात्र के पहले दिन भक्त मां के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इससे मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें: 

गोमती नदी का वॉटर लेवल थोड़ा कम

में बाढ़ के बीच गोमती नदी का वॉटर लेवल थोड़ा कम हुआ है। गऊघाट पर गोमती का जलस्तर 108.54 मीटर दर्ज किया गया। एक दिन पहले ये 108.60 मीटर था। यानी एक दिन में जलस्तर में 6 सेंटीमीटर की कमी आई है। इसके बाद भी लखनऊ के कई इलाकों में बाढ़ का पानी भरा होने से लोगों की परेशानी बनी हुई है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY