सोमवार, 10 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Noida News: एक महीने पहले बनी दुल्हन, अब 16वीं मंजिल से गिरकर मौत… पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप​ | Sugar Damage Skin: बॉडी ही नहीं स्किन की भी दुश्मन है सफेद चीनी, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सच​ | Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘छूना भी मत मुझे, मैं किसी और की अमानत हूं…’, सुहागरात पर दुल्हन ने दी धमकी, दूल्हे ने घुर बुला लिया प्रेमी​

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म की कहानी जैसा एक बेहद हैरान करने वाला हकीकत का मामला सामने आया है. यहां शादी के बाद सुहागरात पर ही दुल्हन ने दूल्हे को खौफनाक धमकी दे डाली. डरेसहमे पति ने अपनी जान और परिवार की सुरक्षा को देखते हुए […]

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म की कहानी जैसा एक बेहद हैरान करने वाला हकीकत का मामला सामने आया है. यहां शादी के बाद सुहागरात पर ही दुल्हन ने दूल्हे को खौफनाक धमकी दे डाली. डरेसहमे पति ने अपनी जान और परिवार की सुरक्षा को देखते हुए तीन दिन बाद दुल्हन को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया. यह पूरा मामला अब इलाके में भारी चर्चा का विषय बना हुआ है.

प्रशासनिक और कानूनी पेचीदगियों से बचने के लिए पीड़ित पति और उसके पिता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. पुलिस ने भी दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मामले को शांति से सुलझा लिया है. यह अजीबोगरीब मामला हापुड़ निवासी एक युवक और मेरठ की रहने वाली एक युवती से जुड़ा है.

25 जून को हुई थी शादी

महिला थाने पहुंचे युवक के पिता ने बताया कि मेरठ के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी उनके बेटे से 25 जून 2026 को पूरे रीतिरिवाज के साथ हुई थी. शादी के बाद जब दूल्हा सुहागरात पर कमरे में पहुंचा, तो नवविवाहिता ने उसे पास आने से साफ मना कर दिया. दुल्हन ने दो टूक शब्दों में कहा छूना भी मत मुझे. मैं किसी और की अमानत हूं और मुझ पर सिर्फ मेरे प्रेमी का हक है.

परिजनों के सामने फोन पर बात

दुल्हन यहीं नहीं रुकी, उसने दूल्हे को सीधी धमकी दी कि यदि उसने उसे छूने की कोशिश की, तो वह उसकी हत्या करा देगी. इसके बाद वह लगातार पूरे परिवार के सामने ही फोन पर अपने प्रेमी से बात करने लगी.

परिजनों ने पल्ला झाड़ा, तो पति ने उठाया बड़ा कदम

सुहागरात पर मिली इस खौफनाक धमकी और दुल्हन के तेवर देखकर पति बुरी तरह डर गया. दूल्हे ने तुरंत इस पूरे वाकये की जानकारी फोन पर दुल्हन के मायके वालों को दी. लेकिन लड़की के परिजनों ने कोई खास गंभीरता नहीं दिखाई और लापरवाही से कह दिया कि “हमारी बेटी को वापस यहां छोड़ जाओ.” युवक के परिवार ने लड़की को इस तरह अकेले भेजने से मना कर दिया. आखिरकार, शादी के महज तीन दिन बाद यानी 28 जून को पति ने बड़ा दिल दिखाया. उसने अपनी पत्नी के प्रेमी को हापुड़ बुलाया और दुल्हन को पूरे आदर के साथ उसके प्रेमी को सौंप दिया.

भविष्य की सुरक्षा के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचा पीड़ित परिवार

लड़की को उसके प्रेमी के साथ भेजने के बाद युवक और उसका परिवार कानूनी झंझटों और भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्क हो गया. शुक्रवार को युवक और उसके पिता हापुड़ के महिला थाने पहुंचे. उन्होंने पुलिस को एक लिखित शिकायती पत्र सौंपकर पूरा वाकया सचसच बताया. पीड़ित पक्ष ने पुलिस से गुहार लगाई कि चूंकि लड़की अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ जा चुकी है, इसलिए भविष्य में उनके या उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी या झूठा कानूनी केस न हो, इसे सुनिश्चित किया जाए.

पुलिस अधिकारी का क्या कहना है?

इस अनोखे मामले पर जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने बताया, “युवती किसी अन्य युवक से प्रेम करती थी, लेकिन उसके परिजनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ हापुड़ में शादी करा दी थी. भविष्य में किसी भी प्रकार की कानूनी उलझन या घटना न हो, इसके लिए युवक ने थाने आकर लिखित सूचना दी है. युवती अब अपने प्रेमी के साथ चली गई है और दोनों पक्षों की सहमति से यह मामला पूरी तरह शांति से निपट गया है.”

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY