टाटा मोटर्स ने भारत में अपनी लोकप्रिय SUV Harrier और Safari का नया Stealth Edition लॉन्च कर दिया है. इस नए एडिशन में कंपनी ने कार के डिजाइन और इंटीरियर में कुछ खास बदलाव किए हैं, जिससे दोनों SUV पहले से ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम नजर आती हैं.हालांकि, इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

कीमत और वेरिएंट
की एक्सशोरूम कीमत 23.43 लाख रुपये से शुरू होकर 26.01 लाख रुपये तक जाती है. वहीं, Safari Stealth Edition की कीमत 24.09 लाख रुपये से 26.76 लाख रुपये तक रखी गई है.कंपनी ने इस एडिशन को टॉप वेरिएंट पर तैयार किया है. इससे ग्राहकों को ज्यादा फीचर्स के साथ एक अलग और खास लुक वाली SUV खरीदने का विकल्प मिलेगा. इससे पहले भी टाटा ने Stealth Edition पेश किया था, लेकिन वह सीमित संख्या में उपलब्ध था.
नया ब्लैक डिजाइन
की सबसे बड़ी खासियत इसका नया Stealth Black कलर है. दोनों SUV में मैट फिनिश वाले 19इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इन्हें सामान्य मॉडल से अलग बनाते हैं.इसके अलावा, फ्रंट फेंडर के पास Stealth बैजिंग दी गई है. बाकी डिजाइन को ज्यादा नहीं बदला गया है, ताकि SUV का ओरिजिनल और दमदार लुक बरकरार रहे.
अंदर मिलेगा प्रीमियम केबिन
Harrier और Safari Stealth Edition के अंदर ऑलब्लैक थीम दी गई है. इसमें Carbon Noir लेदरेट सीट्स मिलती हैं, जो केबिन को ज्यादा लग्जरी फील देती हैं. इसके अलावा सेंटर कंसोल पर Terrain Response सिस्टम के लिए खास डिजाइन वाला डायल भी दिया गया है.
फीचर्स की बात करें तो इसमें 14.9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, 13स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम, Dolby Atmos, डुअलजोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, Alexa कनेक्टिविटी, 360 डिग्री कैमरा और Level2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं.
इंजन में नहीं हुआ बदलाव
Tata Harrier और Safari Stealth Edition में वही इंजन ऑप्शन मिलेंगे जो रेगुलर मॉडल में दिए जाते हैं. इनमें 1.5लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 170hp पावर और 280Nm टॉर्क देता है. वहीं, 2.0लीटर डीजल इंजन 170hp पावर और 350Nm टॉर्क जनरेट करता है.दोनों इंजन के साथ 6स्पीड मैनुअल और 6स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. कुल मिलाकर, Stealth Edition उन ग्राहकों के लिए है जो ज्यादा बदलाव के बिना अपनी SUV में एक अलग, डार्क और प्रीमियम लुक चाहते हैं.