शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
IND vs ENG: 5वें टी20 से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एक साथ चोटिल हुए 2 खिलाड़ी, BCCI ने किया नई टीम का ऐलान​ | Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत​ | सिर्फ 15 साल निवेश कर बनाएं 2 करोड़ रुपये का फंड, PPF के साथ SIP की यह स्ट्रैटेजी कर देगी कमाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

दारव्हा बस स्टैंड पर महिला का पर्स चोरी, पुलिस ने घंटों में 1.30 लाख का माल किया बरामद​

Yavatmal Bus Stand Theft: रापनि बस में चढ़ते समय एक महिला के पर्स से चोरी हुई सोने की पोत और नकदी सहित 1 लाख 30 हजार रुपये का माल दारव्हा पुलिस ने महज कुछ घंटों में बरामद कर दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तत्परता के कारण पीड़िता को उसका सामान तुरंत […]

Yavatmal Bus Stand Theft: रापनि बस में चढ़ते समय एक महिला के पर्स से चोरी हुई सोने की पोत और नकदी सहित 1 लाख 30 हजार रुपये का माल दारव्हा पुलिस ने महज कुछ घंटों में बरामद कर दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तत्परता के कारण पीड़िता को उसका सामान तुरंत वापस मिल गया, जिससे दारव्हा पुलिस की कार्यकुशलता की सर्वत्र सराहना हो रही है।

दारव्हा बस स्टैंड पर महिला का पर्स चोरी, पुलिस ने घंटों में 1.30 लाख का माल किया बरामद​
दारव्हा बस स्टैंड पर महिला का पर्स चोरी, पुलिस ने घंटों में 1.30 लाख का माल किया बरामद​

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयश्री उमेश ढोक निवासी मांजरी मसला, तहसील नांदगांव खंडेश्वर, जिला अमरावती आज रविवार को दोपहर करीब 1 बजे मानकोपरा से अपने ससुराल जाने के लिए दारव्हा बस स्टैंड पहुंची थीं। इसी दौरान पुसदअमरावती बस में चढ़ते समय भीड़ का फायदा उठाकर दो महिलाओं ने उनके पर्स से 9 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 25 हजार रुपये है, तथा 5 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। कुल चोरी गया माल 1 लाख 30 हजार रुपये का था।

बस में चढ़ते समय महिला बनी चोरी का शिकार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक सुनील गोपींवार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पीड़िता से पूछताछ कर की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल सलीम चौहान की सतर्कता से सूचना मिली कि आरोपी महिलाएं वाहन से यवतमाल की ओर भाग रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल जाल बिछाकर दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सोनू मानचंद नाडे और निशा मानचंद नाडे दोनों निवासी नेताजी नगर, यवतमाल बताए।

पुलिस ने दो महिलाओं को दबोचा

महिला पुलिसकर्मियों द्वारा तलाशी लेने पर उनके कब्जे से पीड़िता के पर्स से चोरी हुई 9 ग्राम सोने की पोत और 5 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए गए। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। की त्वरित कार्रवाई, सटीक योजना और बेहतर समन्वय के कारण चोरी गया पूरा माल कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया गया। इस सफल कार्रवाई की नागरिकों द्वारा विशेष सराहना की जा रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY