शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में पहुंची SIT की जांच, 15 जुलाई तक शासन को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट​ | Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IYC Mega Job Fair 2026: तालकटोरा स्टेडियम में लगा रोजगार मेला, कांग्रेस का दावा- 7 हजार युवाओं को मौके पर मिला जॉब ऑफर​

IYC Mega Job Fair 2026: देश में बेरोजगारी के मुद्दे के बीच इंडियन यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन किया। कांग्रेस का दावा है कि इस रोजगार मेले के जरिए हजारों युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा […]

IYC Mega Job Fair 2026: देश में बेरोजगारी के मुद्दे के बीच इंडियन यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन किया। कांग्रेस का दावा है कि इस रोजगार मेले के जरिए हजारों युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और देश की कई प्रमुख कंपनियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

150 कंपनियों ने लिया हिस्सा

आईवाईसी मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण पांडेय ने बताया कि मेगा जॉब फेयर में टाटा एआईए, फ्लिपकार्ट, जेप्टो, वोल्टास, टेक महिंद्रा, पेटीएम, आदित्य बिड़ला ग्रुप, हिताची और अर्बन कंपनी समेत करीब 150 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इन कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए युवाओं के इंटरव्यू लिए।

9 हजार से ज्यादा युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

वरुण पांडेय के मुताबिक, रोजगार मेले में 9 हजार से अधिक युवाओं ने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से करीब 7 हजार उम्मीदवारों को मौके पर ही जॉब ऑफर दिए गए, जबकि कई अन्य अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौती: उदय भानु चिब

इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि बेरोजगारी आज देश के युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि पार्टी ‘जॉब्स, जस्टिस एंड अकाउंटेबिलिटी’ के विजन के साथ काम कर रही है और यह रोजगार मेला युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक प्रयास है।

 

युवाओं में दिखा उत्साह

आईवाईसी नेताओं ने कहा कि मेगा जॉब फेयर में युवाओं की भारी भागीदारी यह दिखाती है कि युवा बेहतर अवसरों और सार्थक रोजगार की तलाश में हैं। उनका कहना है कि पेपर लीक और परीक्षाएं रद्द होने जैसी घटनाओं से निराश युवा अब बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं।

 

कार्यक्रम में मौजूद रहे वरिष्ठ नेता

मेगा जॉब फेयर के दौरान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे। कांग्रेस ने दावा किया कि इस तरह के आयोजनों के जरिए युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में आगे भी प्रयास जारी रहेंगे।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY