शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
UP Police Transfer: लखनऊ कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, DCP ने जारी किया आदेश​ | E-20 के साथ सामान्य पेट्रोल भी… क्या अब आपको मिलेगा फ्यूल का विकल्प?​ | UP: ग्राम प्रधानों के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों को बनाया गया प्रशासक, नहीं ले पाएंगे नीतिगत फैसले​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बहू को बंधक बनाया, बाल काटे और इंजेक्शन लगाकर लूटे 5 लाख के जेवर… दरभंगा में डॉक्टर के घर खौफनाक डकैती!​

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले में अपराधियों ने एक डॉक्टर के घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया. बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में गुरुवार देर शाम पांच हथियारबंद बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और घर में मौजूद महिला को बंधक बनाकर बेरहमी से प्रताड़ित किया. बदमाश करीब […]

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले में अपराधियों ने एक डॉक्टर के घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया. बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में गुरुवार देर शाम पांच हथियारबंद बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और घर में मौजूद महिला को बंधक बनाकर बेरहमी से प्रताड़ित किया. बदमाश करीब 20 मिनट तक घर में उत्पात मचाते रहे और करीब पांच लाख रुपए की कीमत के सोनेचांदी के आभूषण और 35 हजार रुपए नकद लूटकर फरार हो गए.

घटना के समय घर में डॉक्टर की छोटी बहू करिश्मा देवी और उसकी डेढ़ वर्षीय बच्ची ही मौजूद थी. बदमाशों ने करिश्मा देवी के साथ मारपीट की, उनके बाल काट दिए और हाथपैर बांध दिए. इतना ही नहीं, बदमाशों ने महिला की पीठ में इंजेक्शन लगाकर उसे बेहोश कर दिया, ताकि वह किसी तरह का विरोध न कर सके.

टीवी की आवाज तेज कर दबा दी चीखपुकार

वारदात के दौरान बदमाशों ने घर में लगे टीवी की आवाज तेज कर दी, जिससे महिला की चीखपुकार बाहर तक न पहुंच सके. इसके बाद उन्होंने घर के तीन कमरों की तलाशी ली और दो गोदरेज अलमारियों का ताला तोड़ दिया. बदमाश सोनेचांदी के कीमती आभूषण और नकदी समेटकर फरार हो गए.

लाखों के जेवर और नकदी लेकर हुए फरार

पीड़ित परिवार के अनुसार बदमाश मंगलसूत्र, टीका, नथ, झुमका, पायल, बाली, अंगूठी, बिछिया समेत अन्य कीमती आभूषण ले गए. कुल मिलाकर करीब पांच लाख रुपए के जेवर और 35 हजार रुपए नकद की लूट हुई है.

पुलिस जांच में जुटी, बदमाशों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है. बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल

इस सनसनीखेज डकैती के बाद पूरे डरहार गांव में भय और दहशत का माहौल है. स्थानीय निवासी नीरज कुमार ने कहा कि इस तरह की घटना से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. वहीं, गृहस्वामी के नाती प्रियम कुमार ने बताया कि बदमाश बेहद सुनियोजित तरीके से आए थे और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY