रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
अमेरिका से ट्रेड डील पर भारत का कड़ा रुख! केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले- बदलती परिस्थितियों और राष्ट्रीय हित को देखकर लगेगी मुहर​ | Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर​ | Navratri 2026: वाराणसी में आज से नहीं होगी मांस-मछली की बिक्री,16 तक रहेगी पांबदी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Sharadiya Navratri Wishes 2026 in Hindi: मां के चरणों में मिले सुकून…शारदीय नवरात्रि के लिए 20 से ज्यादा शुभकामना संदेश​

Happy Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि के पवित्र नौ दिनों की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 दिन रविवार से हो रही है. इस दौरान लोग मां के आगमन की खुशी में मंदिरों से लेकर घरों को बेहद खूबसूरती के साथ सजाते हैं. पंडालों में भव्य दुर्गा पूजा के साथ ही डांडिया, धुनुची, गरबा का आयोजन किया […]

Happy Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि के पवित्र नौ दिनों की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 दिन रविवार से हो रही है. इस दौरान लोग मां के आगमन की खुशी में मंदिरों से लेकर घरों को बेहद खूबसूरती के साथ सजाते हैं. पंडालों में भव्य दुर्गा पूजा के साथ ही डांडिया, धुनुची, गरबा का आयोजन किया जाता है जहां लोग जमकर सेलिब्रेट करते हैं. इस पावन अवसर पर अपनों को विश किए बिना कुछ अधूरा सा लगता है. ऐसे में आप अपने करीबियों को प्यार भरे कोट्स के जरिए नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

प्रतिपदा तिथि पर मां दुर्गा का आगमान माना जाता है. इस दौरान नौ स्वरूपों का पूजन किया जाता है. शक्ति की आराधना का ये पर्व हर भक्त के लिए बेहद खास होता है. तो चलिए देख लेते हैं 20 से भी ज्यादा ऐसे कोट्स जिनके जरिए आप अपनों को नवरात्रि विश कर सकते हैं.

  1. “सृष्टिस्थिति विनाशानां शक्तिभूते सनातनि। गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोऽस्तु ते॥” शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं…
  2. मां दुर्गा आपके जीवन को सुखसमृद्धि से भर दें, नौ शुभ दिन जिंदगी में शुभता का आगमन करें, शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
  3. मां की भक्ति से रोशन हो आपका घर परिवार…, आपको मिले मां आदिशक्ति का अपार आशीर्वाद! शारदीय नवरात्रि की पावन मंगलकमानएं!
  4. मां दुर्गा आपके की कृपा से आए खुशियों की बहार, आपकी हर मनोकामना हो पूरी, जय माता दी! नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं….
  5. मां की शक्ति आपको बुराई से लड़ने का साहस दे, उनके आशीर्वाद से मिले सफलता, खुलें तरक्की की राहें, शारदीय नवरात्रि की मंगलकामनाएं!
  6. मां के चरणों में मिलता है सच्चा सुकून और शांति, जीवन हमेशा बना रहे जैसे शुभ नवरात्रि, जय माता दी! नवरात्रि की शुभकामनाएं!
  7. इस नवरात्रि मां दुर्गा आपके सारे कष्ट हरें, हर दुख दूर करें, खुशियों से आपकी झोली भरे, नवरात्रि का यह पावन पर्व शुभ हो!
  8. मां के आशीर्वाद से सफलता हर दिन कदम चूमे, जीवन में खुशियों के दीप जलते रहें, शारदीय नवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं!
  9. मां दुर्गा का आशीर्वाद हमेशा बना रहे, आपके जीवन में सुख और मंगल होता रहे, शारदीय नवरात्रि की मंगलकामनाएं!
  10. मां के नौ स्वरूपों की आराधना हो सफल, जीवन में भरें खुशियों के रंग, खिलें कमल, आपको और आपके परिवार को शुभ नवरात्रि!
  1. मां दुर्गा की कृपा से हर सपना साकार हो, करते हैं हम आदिशक्ति जगदम्बा से बस यही कामना, आपके जीवन में हर दिन खुशियों की बहार हो, नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
  2. “सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते॥”, मां के आशीर्वाद से आपका कल्याण हो
  3. मां की शक्ति और भक्ति का आपको मिले आशीर्वाद, हर कदम पर खिले खुशियों की बगिया, सपना हो साकार, नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
  4. नौ रातें, नौ रंग, नवरात्रि है भक्ति का पावन त्योहार, मां दुर्गा की बरसे कृपा, आपके जीवन में खुशियां रहें अपार, नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
  5. मां दुर्गा के चरणों में मिलता है सुकून और प्यार,, शारदीय नवरात्रि लाए आपकी जिंदगी में खुशियां बेशुमार, जय माता दी!
  6. हर दुख का हो अंत, खुशियों की हो शुरुआत, मां दुर्गा का आशीर्वाद सदा रहे आपके साथ, नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
  7. भक्ति की ज्योत जले आपके घर, खुशियों के फूल खिलें आपके घर… मां दुर्गा से है प्रार्थना सफलते मिले हर कदम, नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
  8. मां दुर्गा का तेज आपके जीवन को चमका दे, मां आपकी हर मनोकामना को पूरा कर दें, नवरात्रि का पावन पर्व खुशियों से झोली भर दे
  9. मां की चौखट से कोई खाली जाता है, जो इस दर पर शीश झुकाता है, संकट उसका हर टल जाता है, शारदीय नवरात्रि आपके जीवन में खुशियां लाए
  10. मां दुर्गा की कृपा से हर मुश्किल आसान हो जाए, करते हैं हम कामना जिंदगी में खुशियों का सवेरा आए, शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Shardiya Navratri

  1. शक्ति भी मां, भक्ति भी मां, जीवन का आधार भी मां, नवरात्रि के पावन पर्व पर सब पर बरसाए प्यार मेरी प्यारी मां, नवरात्रि आपके जीवन में शुभता लाए!
  2. नौ दिनों की भक्ति, जीवन में करे सकारात्मकता का संचार, मां दुर्गा के आशीर्वाद से रोशन हो आपकी खुशियों का जहान, नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
  3. “सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते॥” मां दुर्गा आपके जीवन को शुभता से भर दें.
  4. नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ की भक्ति में मन रम जाए, घर में सुखशांति का वास हो, आपकी आराधना सफल हो जाए, जय माता दी…शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं!
  5. नवरात्रि के 9 दिन का ये यह पावन पर्व आपके जीवन में नई उम्मीद लाए, सपने हो आपके पूरे, हर सुबह नई खुशियां लेकर आए, शुभ शारदीय नवरात्रि!”
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY