एलोवेरा एक ऐसा इनग्रेडिएंट है, जिसे ज्यादातर लोग त्वचा और बालों की देखभाल में इस्तेमाल करते हैं. हालांकि इससे भी एलर्जी हो सकती है. दरअसल आपने देखा होगा कि इसमें से एक पीला पदार्थ निकलता है. इसे बहुत कम लोग हटाते है, लेकिन ये एक तरह का टॉक्सिन होता है. जब भी एलोवेरा तोड़ें तो कट लगाकर कुछ देर छोड़ दें ताकि ये पीला पदार्थ पूरी तरह निकल जाए. इसके बाद इसे अच्छी तरह धोएं और फिर इसे लगाएं.

नींबू का यूज ज्यादातर लोग त्वचा की टैनिंग हटाने के लिए करते हैं और ये काफी कारगर भी रहता है, लेकिन इसे सीधे स्किन पर अप्लाई करना नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि ये नेचुरली बेहद एसिडिक होता है. नींबू को हमेशा कम मात्रा में ही लगाएं और इसे दूसरी नेचुरल चीजों के साथ मिलाकर ही अप्लाई करें. नींबू को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए. अगर मुंहासे हैं और इससे हल्के घाव भी बन गए हैं तो इसे न लगाएं.
कपूर का इस्तेमाल ज्यादातर लोग मुंहासे, खुजली से से छुटकारा पाने के लिए करते हैं. दरअसल ये एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है, लेकिन इसे कभी भी त्वचा पर ज्यादा मात्रा में या फिर सीधे अप्लाई नहीं करना चाहिए. इससे रूखापन हो सकता है और सेंसिटिव स्किन है तो रेडनेस बढ़ सकती है. इसे पहले अपने कान के पीछे या कोहनी पर लगाकर देखें. अगर खुजली या किसी तरह की एलर्जी महसूस हो तो तुरंत हटा दें और चेहरे पर न लगाएं. इसके अलावा इसे खुले घाव जैसी जगह पर कभी न लगाएं. कपूर को नारियल या बादाम तेल या फिर गुलाब जल आदि में मिलकर ही लगाना चाहिए.
स्किन को स्क्रब करने के लिए आपको DIY नुस्खे में चीनी का यूज बताने वाले बहुत सारे वीडियो सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे. ये त्वचा को एक्सफोलिएट करने में हेल्पफुल है, लेकिन आपके फेस की नाजुक त्वचा के लिए हार्श हो सकती है. अगर आपको चीनी का यूज एक्सफोलिएशन के लिए करना है तो इसे पहले दरदरा पीस लें, क्योंकि इसके मोटे दाने स्किन पर रगड़ लगा सकते हैं.
एप्पल साइडर विनेगर भी लोग स्किन केयर में यूज करते हैं. दरअसल ये बैक्टीरिया कम कम करता है और स्किन के पीएच को संतुलित करने में मदद करता है. इसके अलावा ये डेड स्किन को हटाकर दागधब्बों को म करके स्किन को ग्लोइंग बनाता है, लेकिन इसमें मौजूद एसिडिक गुण स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसे हमेशा पानी में मिलाकर ही लगाना चाहिए. 1 हिस्सा एप्पल साइडर विनेगर और उसमें कम से कम 34 हिस्सा पानी मिलाना चाहिए. स्किन सेंसिटिव है तो इसे लगाने से बचना चाहिए.