शनिवार, 26 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
आज प्रयागराज से UP चुनाव का आगाज करेंगे चिराग पासवान, युवा-छात्र-किसानों से करेंगे सीधी बात​ | UP BJP MLA Accident: यूपी में डिबाई विधानसभा सीट के बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की कार पोल से टकराकर पलटी, गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट​ | लखनऊ अग्निकांड: अब UP में तय होगी मुआवजा नीति, HC का बड़ा निर्देश, दिव्यांग के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP BJP MLA Accident: यूपी में डिबाई विधानसभा सीट के बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की कार पोल से टकराकर पलटी, गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट​

UP BJP MLA Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के डिबाई से BJP विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी शनिवार को सड़क हादसे में घायल हो गए। वह लखनऊ से लौट रहे थे और गाजियाबाद की तरफ जा रहे थे। हादसा गंगा एक्सप्रेसवे पर पोटा कबूलपुर गांव के पास हुआ। टायर फटने से हादसा जानकारी के मुताबिक उनकी […]

UP BJP MLA Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के डिबाई से BJP विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी शनिवार को सड़क हादसे में घायल हो गए। वह लखनऊ से लौट रहे थे और गाजियाबाद की तरफ जा रहे थे। हादसा गंगा एक्सप्रेसवे पर पोटा कबूलपुर गांव के पास हुआ।

टायर फटने से हादसा

जानकारी के मुताबिक उनकी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का टायर अचानक फट गया। सड़क पर पानी जमा होने से गाड़ी फिसलती चली गई। इससे ड्राइवर का गाड़ी पर नियंत्रण बिगड़ गया।

डिवाइडर और पोल से टकराकर पलटी कार

कंट्रोल बिगड़ने के बाद कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे लगे पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी बुरी तरह टूट गई और पलट गई। हादसे के समय विधायक के साथ उनका गनर और ड्राइवर भी कार में मौजूद थे। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

विधायक समेत 3 लोग घायल

हादसे में विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी, उनके गनर और ड्राइवर घायल हुए हैं। विधायक की हालत ज्यादा गंभीर बताई गई है। उनकी सीने की एक पसली टूटकर फेफड़े में धंस गई। हादसे के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए हापुड़ के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।

बेहतर इलाज के लिए AIIMS भेजा

हापुड़ के अस्पताल में डॉक्टरों ने विधायक का प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर होने और पसली में लगी चोट को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए दिल्ली के AIIMS रेफर किया गया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें: 

कार को सड़क से हटाया

हादसे की जगह हापुड़ और बुलंदशहर की सीमा के पास बीबी नगर थाना क्षेत्र में बताई गई है। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY