शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
चार महीने पहले दूसरा निकाह, अब पीट-पीटकर ली बीवी की जान; पहली पत्नी की मौत पर भी उठे सवाल​ | Driving Licence Update: Driving Licence की Photo या Signature हो गया है खराब? बिना नया लाइसेंस बनवाए ऐसे करें अपडेट​ | Vijay TVK join INDIA Alliance: विजय की TVK इंडिया गठबंधन में शामिल, कांग्रेस के साथ चुनावों में काम करने का भी ऐलान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पहले नाक काटी, फिर रेत दिया पत्नी का गला; 7 साल पहले की लव मैरिज…. ऐसे हुआ अरेस्ट​

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. छतरपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने ज्योति चौरसिया हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है. यह वारदात किसी और ने नहीं, बल्कि खुद ज्योति के पति ने अपने साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया है. वारदात के बाद आरोपी यूपी भागने की […]

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. छतरपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने ज्योति चौरसिया हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है. यह वारदात किसी और ने नहीं, बल्कि खुद ज्योति के पति ने अपने साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया है. वारदात के बाद आरोपी यूपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर बॉर्डर के पास से उसे दबोच लिया है. पुलिस ने आरोपी और उसकी साथी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया है.

एसपी छतरपुर रजत सकलेचा के मुताबिक आरोपियों की पहचान मृतका के पति लखन जोशी और उसके साथी सोनू कुशवाहा के रूप में हुई है. दोनों को महोबा की ओर भागते हुए पकड़ा गया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और बाइक भी बरामद कर ली है. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में वारदात कबूल करते हुए इसके पीछे की पूरी कहानी बयां कर दी है.

7 साल पहले लव मैरिज

पुलिस के मुताबिक काफी समय तक प्रेम प्रसंग चलने के बाद लखन जोशी और ज्योति चौरसिया ने करीब 7 साल पहले प्रेम विवाह किया था. इसके बाद दोनों महाराजपुर क्षेत्र में रहने लगे थे. शुरू के कुछ दिन तो ठीक बीते, लेकिन इसके बाद दोनों में अनबन रहने लगी. दरअसल, लखन चाहता था कि बच्चे उसके साथ रहें, जबकि ज्योति इसके खिलाफ थी. इसी बात के लेकर दोनों कई बार झगड़े भी हुए.

फिर रची हत्या की साजिश

इसी रंजिश में लखन ने अपने साथी के साथ मिलकर प्लान बनाया और पत्नी की नाक काटने की कोशिश की. लेकिन उसके विरोध की वजह से दोनों ने मिलकर गला रेत दिया और पुलिस से बचने के लिए यूपी की ओर भागने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक घटना के पीछे जमीनी विवाद का बिंदु भी सामने आया है. पुलिस सभी एंगल पर मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY