शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Asian Games 2026: भारत को 20वां गोल्ड, रेसलर अमन सहरावत ने जीता सोना, मेंस क्रिकेट, गोल्फ और तीरंदाजी में भी गोल्ड​ | UP में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, हटाई गईं KGMU की कुलसचिव अर्चना गहरवार​ | यूएन में गूंजा कैप्टन स्मित मच्छार के साहस का संदेश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ईदगाह जाते हैं, धर्म संसद में भी आएं… अखिलेश यादव को बुलाने के लिए लखनऊ में लगाए गए पोस्टर​

उत्तर प्रदेश में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर हिन्दू संगठन द्वारा रविवार को राजधानी लखनऊ में धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है. खास बात ये है कि इस आयोजन में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी निमंत्रण दिया गया है. अखिलेश को पोस्टर्स […]

उत्तर प्रदेश में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर हिन्दू संगठन द्वारा रविवार को राजधानी लखनऊ में धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है. खास बात ये है कि इस आयोजन में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी निमंत्रण दिया गया है. अखिलेश को पोस्टर्स के जरिए खुला निमंत्रण दिया गया है और उनसे इस आयोजन में शामिल होने के लिए अपील की गई है.

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की तरफ से अखिलेश यादव को शहर भर में बड़ेबड़े पोस्टर और होर्डिंग लगाकर धर्म संसद में आने का खुला निमंत्रण दिया गया है. शहर के अलगअलग चौराहों पर अखिलेश को आमंत्रण के पोस्टर्स लगाए गए हैं. इसके साथ ही अखिलेश के आवास के पास भी आमंत्रण के पोस्टर्स लगाए गए हैं. 1090 चौराहे और अंबेडकर चौराहे पर भी पोस्टर्स लगाए गए हैं.

पोस्टर के जरिए अखिलेश पर तंज

बताया जा रहा है कि ये पोस्टर VHRP महिला विंग अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष बादल यादव ने लगाए हैं. इन पर लिखी गई पंक्तियों ने सूबे का सियासी पारा चढ़ा दिया है. इस पोस्टर में लिखे संदेश से अखिलेश पर राजनीतिक तंज भी कसा गया है.

‘ ईदगाह जाते हैं तो धर्म संसद में भी आएं’

पोस्टर में अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा है आदरणीय अखिलेश यादव, हमारे आराध्य कृष्ण भगवान के मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण के लिए लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद होने जा रहा है. पोस्टर में आगे लिखा है कि उम्मीद है कि आप ईद में जिस तरह मुस्लिम वोट के लिए ईदगाह जाते हैं, उसी तरह आप धर्म संसद में आकर विदेशी आक्रांताओं की निशानी मिटाने और मंदिर बनाने का पक्ष लेकर हम सनातनियों का भी साथ देंगे.

‘अब केवल मथुरा ही बाकी है…’

पोस्टर में एक स्लोगन में लिखा अयोध्या, काशी तो बस झांकी है, अब केवल मथुरा ही बाकी है. इसके साथ ही पोस्टर में भगवान श्रीकृष्ण की सुदर्शन चक्र लिए युद्ध करते हुए तस्वीर भी लगाई गई.

रविवार को लखनऊ में आयोजन

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के मुताबिक इस अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद में 21 देशों से सनातन धर्म से जुड़े संत, विद्वान और प्रतिनिधि शामिल होंगे. कार्यक्रम 4 अक्टूबर 2026 को सुबह 09:00 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित होगा. इस धर्म संसद का मुख्य एजेंडा मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर से शाही ईदगाह को हटाकर वहां भव्य कृष्ण मंदिर का निर्माण कराना है.

फिलहाल समाजवादी पार्टी की तरफ से इस निमंत्रण और पोस्टरों को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है. लेकिन इस खुले निमंत्रण को सपा प्रमुख की घेराबंदी के रूप में देखा जा रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY