बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पश्चिमी यूपी में अखिलेश के लिए क्यों जरूरी हैं आजम खान? मुस्लिम सियासत में फिर बढ़ेगा प्रभाव​ | Rahul Gandhi Speech: अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा- भारत आर्थिक तबाही के कगार पर! आज का भारत वह भारत नहीं है​ | यूपी में वोटर लिस्ट में नाम खोजना हुआ आसान, अब Searchable PDF में मिलेगी मतदाता सूची​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Rishikesh Bus Accident: 100 मीटर नीचे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, कई लोगों की मौत, 35 लोग थे सवार​

Rishikesh Bus Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेशबद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गूलर बाजार के पास यात्रियों से भरी एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 5 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार […]

Rishikesh Bus Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेशबद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गूलर बाजार के पास यात्रियों से भरी एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 5 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। और करीब 20 घायलों को अस्पताल भेजा गया है। 

सुबह 5:30 बजे हुआ हादसा

हादसा मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे गूलर बाजार के पास हुआ। बस ऋषिकेश से श्रीनगर जा रही थी। इसी दौरान बस पुल से नीचे गदेरे में जा गिरी। बस करीब 100 मीटर नीचे गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बस में सवार थे करीब 35 यात्र

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। करीब 20 घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

डायल 112 से मिली सूचना

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह डायल 112 के माध्यम से बस संख्या UK09PA9779 के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद मुनि की रेती थाने के साथ गूलर, शिवपुरी और ब्यासी चौकियों से पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ।

SDRF और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही SDRF की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस और SDRF के जवान खाई में उतरकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमों को भी बुलाया गया।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY