रविवार, 8 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Cheteshwar Pujara का बड़ा दावा, IPL 2027 से पहले KKR कई खिलाड़ी करेगी बाहर और RCB रहेगी स्थिर​ | अमेरिका में SBI का बड़ा धमाका! टेक्सास में खोली अपनी पहली ब्रांच, ग्लोबल बैंकिंग में बढ़ाई भारत की धमक​ | KL Rahul का दिल जीतने वाला अंदाज, Game Changer में जीता Smartphone अधिकारी को दिया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मंदिर के बाहर बुजुर्ग महिला से दरिंदगी… जेवर छीनी, फिर धक्का मारकर तोड़ी हड्डियां; उसी हाल में किया रेप​

बेंगलुरु के केंगेरी जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां कोनासांद्रा स्थित एक मंदिर के सामने सो रही 65 वर्षीय महिला के साथ एक 20 वर्षीय युवक ने पहले लूटपाट की, फिर हैवानियत को अंजाम देने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को […]

बेंगलुरु के केंगेरी जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां कोनासांद्रा स्थित एक मंदिर के सामने सो रही 65 वर्षीय महिला के साथ एक 20 वर्षीय युवक ने पहले लूटपाट की, फिर हैवानियत को अंजाम देने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से महिला से लूटे गए जेवर बरामद किए हैं.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक महिला मंदिर के सामने सो रही थी. इस दौरान आरोपी ने लूटपाट के इरादे से हमला किया और हाथ की अंगूठी और गले की चेन छीन ली. इस दौरान महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने धक्का मुक्की की. इसमें महिला की पसलियां टूट गईं. इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ रेप किया और गला घोंटकर हत्या कर दी.

टैक्सी चालक ने आरोपी को पकड़ा

पुलिस के मुताबिक संयोग से उसी समय एक टैक्सी चालक वहां पहुंच गया. उसने आरोपी को महिला का गला घोंटते देखा तो बचाने के लिए दौड़ा. उसे आते देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन टैक्सी चालक ने आरोपी पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आरोपी की पहचान सात्विक के रूप में हुई है.

पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि

पलिस के मुताबिक पहले तो लगा कि मामला लूटपाट और हत्या का है, लेकिन पोस्टमार्टम में महिला के साथ दरिंदगी की भी पुष्टि हुई है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हमला कर उसने महिला से गहने छीन लिए थे. इस हमले में ही बुज़ुर्ग महिला की छाती की हड्डी टूट गई. इसके बाद उसने महिला से रेप करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY