उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में अपना नाम तलाशने के लिए अब लोगों को पन्ने पलटने की जरूरत नहीं होगी. भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत मतदाता सूचियों को Searchable PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की है. इससे मतदाता मोबाइल फोन या कंप्यूटर के जरिए घर बैठे ही अपना और परिवार के सदस्यों का नाम आसानी से खोज सकेंगे.

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि Searchable PDF फॉर्मेट में उपलब्ध मतदाता सूची को मोबाइल या कंप्यूटर पर जिला और विधानसभा खोलकर Search विकल्प के माध्यम से नाम तलाशा जा सकता है. इसके लिए मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने को अलगअलग देखने की जरूरत नहीं होगी. इससे नाम खोजने की प्रक्रिया आसान होगी और समय की भी बचत होगी.
लोग वैरिफाई कर सकेंगे अपना नाम और डिटेल
इस सुविधा के जरिए मतदाता सूची में दर्ज अपने और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम, उम्र और अन्य डिटेल्स का सत्यापन भी कर सकेंगे. साथ ही मतदाता सूची में किसी तरह की त्रुटि होने पर उसकी पहचान करना भी पहले से अधिक सुविधाजनक होगा.
क्या है EC की इस पहल का उद्देश्य?
निर्वाचन आयोग की इस पहल का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सुलभ और मतदाताअनुकूल बनाना है. विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण2027 के दौरान यह सुविधा मतदाताओं को अपने विवरण जांचने और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगी. चुनाव आयोग द्वारा यह कदम इस साल की शुरुआत में एसआईआर एक्सरसाइज के दौरान मशीन से पढ़े जा सकने वाले वोटर रोल की मांग पर ध्यान दिए जाने के बाद उठाया गया है.
पहले, स्कैन या इमेजबेस्ड PDF फॉर्मेट में मिलने वाले इलेक्टोरल रोल में यूजर सीधे टेक्स्ट सर्च, सेलेक्ट या कॉपी नहीं कर सकते थे, जिससे वैरिफिकेशन और एनालिसिस ज्यादा मुश्किल हो जाता था. हालांकि यह मांग SIR एक्सरसाइज के दौरान उठाई गई थी, लेकिन अब यह सुविधा UP CEO के ऑफिस ने चल रहे SSR के हिस्से के तौर पर शुरू की है. 17 नवंबर को पब्लिश हुए ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल में राज्य के 403 विधानसभा क्षेत्रों में 13.58 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड वोटर शामिल हैं.