शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs NZ: चौथे वनडे में गरमाया माहौल, टिम सिफर्ट और गुरनूर बराड़ के बीच हुई तीखी बहस; कोहली ने संभाला मोर्चा​ | UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के DM बदले​ | PAK vs SL 1st Test: Saud Shakeel 190 रन बनाकर भी रहे बदकिस्मत, महेला जयवर्धने की अनचाही लिस्ट में दर्ज हुआ नाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Anshul Kamboj को New Zealand में मिली घरेलू ठंड, 2 मैचों में चटकाए 4 विकेट​

 न्यूजीलैंड में पहली बार खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज यहां के ठंडे मौसम और तेज गेंदबाजों की अनुकूल पिचों पर सहज महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि यहां की परिस्थितियां उन्हें हरियाणा में अपने घरेलू मैदान पर सर्दियों के मौसम की याद दिलाती हैं। कंबोज ने 13 साल की उम्र से […]

 न्यूजीलैंड में पहली बार खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज यहां के ठंडे मौसम और तेज गेंदबाजों की अनुकूल पिचों पर सहज महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि यहां की परिस्थितियां उन्हें हरियाणा में अपने घरेलू मैदान पर सर्दियों के मौसम की याद दिलाती हैं। कंबोज ने 13 साल की उम्र से हरियाणा के लाहली में सर्दियों के दौरान क्रिकेट खेला है। उन्होंने कहा कि पहले दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑकलैंड के ईडन पार्क और वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व की उछाल भरी पिचों पर गेंदबाजी करने का उन्होंने लुत्फ उठाया है। 

पहले बदलाव के रूप में गेंदबाजी करते हुए कंबोज ने सटीक लाइन और लेंथ से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। उन्होंने पहले दो मैच में क्रमश: 22 और 25 रन देकर दोदो विकेट हासिल किए। कंबोज ने मेजबान प्रसारक से कहा, ‘‘मैंने 13 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था। मैं हरियाणा के लिए खेलता हूं इसलिए यहां का मौसम और पिचें काफी हद तक हरियाणा जैसी ही हैं।’’ 

कंबोज ने कहा कि गेंदबाजी के अनुकूल परिस्थितियों में भी सटीकता से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘यह पिच और परिस्थितियों के हिसाब से सटीक लाइन और सही लेंथ पर गेंदबाजी करने की बात है। फिलहाल यह मेरे लिए कारगर साबित हो रहा है और मैं सिर्फ इसी पर ध्यान दे रहा हूं।’’ कंबोज ने भारत ए की ओर से एक मुकाबला खेला था जिससे उन्हें यहां गेंदबाजी के लिए सही लेंथ का अंदाजा लगाने में मदद मिली। उन्होंने कहा, ‘‘दरअसल, यह मौसम के अनुकूल ढलने की बात थी। 

पिच तेज थी। मैं सिर्फ यह समझना चाहता था कि यहां किस लेंथ और किस क्षेत्र में गेंदबाजी करनी चाहिए। मेरा पूरा ध्यान इसी पर है।’’ चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 2026 का आईपीएल सत्र कंबोज के करियर का अहम मोड़ साबित हुआ। उन्होंने 14 मैच में 21 विकेट हासिल किए। महेंद्र सिंह धोनी ने हालांकि इस दौरान कोई मैच नहीं खेला लेकिन उनकी मौजूदगी और टीम के पूर्व मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग की सलाह से कंबोज को काफी कुछ सीखने को मिला।

 कंबोज ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए सीखने का अच्छा अनुभव रहा और मैं अब भी बहुत कुछ सीख रहा हूं। नतीजों के बारे में बहुत ज्यादा सोचने के बजाय मेरा ध्यान इस बात पर है कि मुझे क्या करना है और मैदान पर किस तरह अपना काम करना है।’’

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY