रविवार, 8 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Cheteshwar Pujara का बड़ा दावा, IPL 2027 से पहले KKR कई खिलाड़ी करेगी बाहर और RCB रहेगी स्थिर​ | अमेरिका में SBI का बड़ा धमाका! टेक्सास में खोली अपनी पहली ब्रांच, ग्लोबल बैंकिंग में बढ़ाई भारत की धमक​ | KL Rahul का दिल जीतने वाला अंदाज, Game Changer में जीता Smartphone अधिकारी को दिया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पेट दर्द, उल्टी और चक्कर… सिद्धार्थनगर में गोलगप्पे खाकर 100 लोग बीमार, कई बच्चों की हालात गंभीर​

दीपावली के त्योहार के बीच उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में फूड प्वाइजनिंग की बड़ी घटना सामने आई है. खेसरहा थाना क्षेत्र के कलनाखोर, पेड़ारी समेत आसपास के दोतीन गांवों में गोलगप्पे खाने के बाद 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए. इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं. कई बच्चों की हालत गंभीर बताई […]

दीपावली के त्योहार के बीच उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में फूड प्वाइजनिंग की बड़ी घटना सामने आई है. खेसरहा थाना क्षेत्र के कलनाखोर, पेड़ारी समेत आसपास के दोतीन गांवों में गोलगप्पे खाने के बाद 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए. इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं. कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी पीड़ितों का इलाज मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में जारी है.

जानकारी के मुताबिक, खेसरहा क्षेत्र के गांवों में एक स्थानीय फुल्की विक्रेता घूमघूमकर फुल्की बेचता था. ग्रामीणों ने उससे फुल्की खाई थी. इसके कुछ ही देर बाद लोगों को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. देखते ही देखते एक के बाद एक कई लोग बीमार पड़ गए. अचानक बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने से गांवों में अफरातफरी मच गई.

सीएचसी और पीएचसी में कराया गया भर्ती

शुरुआत में परिजन बीमार लोगों को स्थानीय दवाखानों में ले गए, लेकिन जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उल्टीदस्त व पेट दर्द की शिकायत बढ़ने लगी तो उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा और नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. स्थिति को देखते हुए कई मरीजों को जिला मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया.

बच्चों की हालत पर विशेष नजर

अस्पताल में भर्ती ज्यादातर मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, जबकि कुछ छोटे बच्चों की हालत गंभीर है. डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और उपचार दिया जा रहा है. घटना के बाद पीड़ित परिवारों में चिंता का माहौल है. दीपावली के दिन अचानक इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने से गांवों की खुशियां फीकी पड़ गईं.

मामले में पीड़ित सुखई और बीमार बच्चे के बाबा भोला से भी बातचीत की गई. वहीं, इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थनगर का पक्ष भी लिया जाना है, ताकि मरीजों की संख्या, उनकी वर्तमान स्थिति और घटना के संभावित कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आ सके.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY