Rekha Arya Husband Arrest: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू को उत्तराखंड पुलिस ने 7 नवंबर, शनिवार सुबह झांसी से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से झांसी में छिपे हुए थे। गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड एसआईटी और पुलिस की टीम उन्हें लेकर देहरादून रवाना हो गई है। अब पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।

19 दिन पहले कोर्ट ने खारिज की थी जमानत
गिरधारी लाल साहू को इस मामले में 19 दिन पहले भी अदालत से राहत नहीं मिली थी। देहरादून की पंचम अपर सत्र न्यायाधीश और SCST एक्ट की विशेष न्यायाधीश अंजलि बेंजवाल की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने कहा था कि FIR में लगाए गए आरोप पहली नजर में SCST एक्ट के तहत अपराध बनते दिखाई देते हैं।
ऐसे मामलों में एक्ट की धारा 18 और 18ए के तहत अग्रिम जमानत देने पर रोक है। जमानत याचिका खारिज होने के बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया था।
15 अक्टूबर को दर्ज हुई थी FIR
मंत्री रेखा आर्य ने 15 अक्टूबर को देहरादून के कैंट थाने में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने उत्पीड़न और जान से मारने की साजिश रचने के आरोप लगाए थे।
2004 की घटना
FIR में यह भी आरोप लगाया गया कि गिरधारी लाल साहू ने उनके आवास पर स्टाफ के सामने जातिसूचक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। शिकायत में इस कथित घटना का समय साल 2004 बताया गया है।
ये खबर भी पढ़ें:
अब देहरादून में होगी पूछताछ
गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें देहरादून ले गई है, जहां मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी। वहीं, झांसी पुलिस का कहना है कि उसे इस गिरफ्तारी की जानकारी नहीं है।