रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
गुम हुआ मोबाइल तलाशना था… चाचा-भतीजे ने रची 5.50 लाख रुपये लूट की फर्जी कहानी, 4 घंटे तक पुलिस को दौड़ाया​ | Israel Airstrike: सीजफायर के बीच इजरायल का बड़ा हमला, हमास कमांडर समीर अबू यूनिस की मौत, दक्षिण गाजा में हुआ ड्रोन अटैक​ | US Diesel Price: रिकॉर्ड हाई के बाद अमेरिका में सस्ता हुआ डीजल, अचानक कैसे गिरे दाम?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Rahul Gandhi Allegation PM Modi: राहुल गांधी ने PM मोदी पर फोन टैप कराने का लगाया आरोप! PM मोदी को दी बहस की चुनौती​

Rahul Gandhi Allegation PM Modi: कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोन टैपिंग कराने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनका फोन टैप किया जाता है और प्रधानमंत्री को उनके बारे में कई जानकारियां इसी के जरिए मिलती हैं।  इंस्टाग्राम पर एक यूजर के […]

Rahul Gandhi Allegation PM Modi: कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोन टैपिंग कराने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनका फोन टैप किया जाता है और प्रधानमंत्री को उनके बारे में कई जानकारियां इसी के जरिए मिलती हैं। 

इंस्टाग्राम पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने अपने फोन की ओर इशारा कर कहा कि इससे जुड़े सारे सबूत इसी में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि ‘जिस दिन प्रधानमंत्री मोदी उनके साथ आमनेसामने बहस करने के लिए तैयार होंगे, उस दिन सबको पता चल जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के नियंत्रण में है।’

राहुल गांधी ने फोन टैपिंग को लेकर क्या दावा किया?

दरअसल, इंस्टाग्राम की स्टोरी में राहुल गांधी ने लिखा कि ‘What else do you think we shuold Debate On? ‘ इस  पर एक यूजर ने राहुल गांधी से पूछा कि’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उन्हें विदेशी ताकतों से मदद मिल रही है, जबकि आप कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी विदेशी ताकतों के नियंत्रण में हैं। इसका प्रूफ कहां हैं? 

 

 

 
इस पर राहुल गांधी ने अपने फोन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ‘सारे सबूत इसी में हैं। उन्होंने दावा किया कि उनका फोन टैप किया जाता है, इसलिए प्रधानमंत्री को उनके बारे में जानकारी मिल जाती है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पता है कि यह जानकारी प्रधानमंत्री तक कैसे पहुंचती है।’

‘भाजपा जिसे चाहे जज बना ले, मैं बहस के लिए तैयार’

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमनेसामने बहस करने की चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि ‘वह किसी भी मंच पर प्रधानमंत्री के साथ वनऑनवन डिबेट करने के लिए तैयार हैं। भाजपा चाहे तो अपनी पसंद के किसी भी व्यक्ति को इस बहस का जज बना सकती है।’

राहुल गांधी ने इस दौरान अडानी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत का नाम भी लिया। उन्होंने कहा कि इन दोनों को भी बहस में जज बनाया जा सकता है। 

 पहले भी PM मोदी को दे चुके हैं बहस की चुनौती

यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चुनौती दी है। अप्रैल 2019 में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान उन्होंने राफेल सौदे और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को 15 मिनट की सीधी बहस की चुनौती दी थी।

इसके बाद मई 2024 में पूर्व न्यायाधीश मदन बी. लोकुर, अजित पी. शाह और वरिष्ठ पत्रकार एन. राम ने लोकसभा चुनाव के प्रमुख मुद्दों पर दोनों नेताओं को सार्वजनिक बहस के लिए आमंत्रित किया था। राहुल गांधी ने इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को आमनेसामने चर्चा करने का न्योता दिया था।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY