शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Himachal Pradesh Government – himachalpr.gov.in | PAK vs SL 1st Test: Saud Shakeel 190 रन बनाकर भी रहे बदकिस्मत, महेला जयवर्धने की अनचाही लिस्ट में दर्ज हुआ नाम​ | UP IAS Transfer List: यूपी में 38 IAS अफसरों के तबादले, अनुज सिंह को LDA की कमान, बिजनौर और सीतापुर में नए DM तैनात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Vande Bharat Sleeper Rules: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करने से पहले जान लें ये जरुरी नियम! नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी​

Vande Bharat Sleeper Rules: ने यात्रियों के सफर को बेहतर और आरामदायक सफर बनाने के लिए कई आधुनिक ट्रेनों का संचालन किया है। इसी बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी शुरू करने की योजना बनाई गई हैं। इन ट्रेनों में यात्री लंबी दूरी का सफर आराम से सोते हुए पूरा कर सकेंगे। अगर आप भी वंदे […]

Vande Bharat Sleeper Rules: ने यात्रियों के सफर को बेहतर और आरामदायक सफर बनाने के लिए कई आधुनिक ट्रेनों का संचालन किया है। इसी बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी शुरू करने की योजना बनाई गई हैं। इन ट्रेनों में यात्री लंबी दूरी का सफर आराम से सोते हुए पूरा कर सकेंगे। अगर आप भी वंदे भारत स्लीपर से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो टिकट से जुड़े कुछ जरूरी नियमों की जानकारी होना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

अक्सर यात्रियों के मन में सवाल रहता है कि ट्रेन में सफर के दौरान टिकट का प्रिंटआउट रखना जरूरी है या मोबाइल में मौजूद ईटिकट दिखाकर भी यात्रा की जा सकती है? इसके अलावा मोबाइल खराब होने या टिकट नहीं खुलने की स्थिति में क्या करना चाहिए? आइए जानते हैं।

क्या मोबाइल में ईटिकट दिखाकर कर सकते हैं सफर?

अगर आपने वंदे भारत में कन्फर्म टिकट बुक कराया है, तो आपको टिकट का प्रिंटआउट लेकर चलना जरूरी नहीं है। आप अपने स्मार्टफोन में मौजूद ईटिकट या एमटिकट टीटीई को दिखा सकते हैं। हालांकि, यात्रा के दौरान टिकट की डिजिटल कॉपी आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए। इसके लिए आप टिकट का स्क्रीनशॉट भी अपने फोन में सुरक्षित रख सकते हैं।

सफर के दौरान मोबाइल बंद हो जाए तो क्या करें?

कई बार यात्रा के दौरान मोबाइल की बैटरी खत्म हो जाती है या किसी तकनीकी खराबी के कारण फोन बंद हो जाता है। ऐसी स्थिति में यात्रियों को परेशानी हो सकती है, क्योंकि उनके मोबाइल में ही टिकट मौजूद होता है।

अगर आपका फोन काम नहीं कर रहा है या इंटरनेट की समस्या के कारण ईटिकट नहीं खुल पा रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने साथ यात्रा कर रहे किसी दूसरे यात्री के मोबाइल में टिकट खोल सकते हैं। इसके अलावा परिवार के किसी सदस्य या रिश्तेदार से टिकट का स्क्रीनशॉट मंगवाने का विकल्प भी अपना सकते हैं।

TTE को कौनसा पहचान पत्र दिखाना होगा?

अगर किसी वजह से आप मोबाइल में अपना ईटिकट नहीं दिखा पा रहे हैं, तो TTE को अपना वैध मूल पहचान पत्र दिखाएं। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसे पहचान पत्र का इस्तेमाल किया जा सकता है।

TTE के पास मौजूद रिजर्वेशन चार्ट में यात्री का नाम और सीट से जुड़ी जानकारी दर्ज होती है। ऐसे में पहचान पत्र और PNR नंबर की मदद से टिकट वेरिफाई करने में आसानी होगी। इसलिए यात्रा से पहले अपना पीएनआर नंबर भी कहीं सुरक्षित लिखकर रख लें।

किन यात्रियों को वंदे भारत स्लीपर में नहीं मिलेगी एंट्री?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करने के लिए कन्फर्म टिकट होना जरूरी है। इस ट्रेन में बिना कन्फर्म टिकट यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। RAC, वेटिंग लिस्ट और आंशिक रूप से कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को भी यात्रा की अनुमति नहीं होगी। इसलिए अगर आप वंदे भारत स्लीपर में सफर करने जा रहे हैं, तो ट्रेन में चढ़ने से पहले अपना टिकट स्टेटस जरूर चेक कर लें। 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY