बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Indian Origin Pia Dandiya: फ्लोरिडा में ट्रम्प की पार्टी को हराकर अमेरिकी संसद पहुंचीं भारतीय मूल की पिया, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें​ | Kanika Kapoor ने पति गौतम हथीरमानी से अलग होने का किया फैसला, सोशल मीडिया पर जारी किया नोट​ | कंगाल पाकिस्तान में भारत से 20,000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, आखिर क्या है वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सड़क पर गिराकर 30 मिनट तक बरसाईं लाठियां, बेदम हुआ युवक; FIR दर्ज​

मध्य प्रदेश के दमोह में एक युवक की बुरी तरह पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वारदात दमोह में देहात थाना क्षेत्र के समन्ना का है. इस वीडियो में युवक को सड़क पर गिराकर 30 मिनट तक लगातार पिटाई की जा रही है. फिलहाल गंभीर रूप से घायल युवक को जिला […]

मध्य प्रदेश के दमोह में एक युवक की बुरी तरह पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वारदात दमोह में देहात थाना क्षेत्र के समन्ना का है. इस वीडियो में युवक को सड़क पर गिराकर 30 मिनट तक लगातार पिटाई की जा रही है. फिलहाल गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति सड़क पर गिरा पड़ा है. वहीं दूसरा युवक उसके ऊपर लाठियां बरसाता दिखाई दे रहा है. आरोपी युवक के पैरों पर लगातार लाठियों से वार करता है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित की पहचान छोटे लाल काछी के रूप में हुई है, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्या है मामला?

पुलिस के मुताबिक छोटे लाल काछी चोरी के मामले में जेल गया था. वहां से जमानत मिलने के बाद वह सुबह घूमने निकला था. इसी दौरान साहब लाल पटेल ने नामक युवक ने पीछे से छोटे लाल के ऊपर लाठी से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से छोटे लाल सड़क पर गिर पड़ा. इसके बाद आरोपी ने उसके पैरों पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं. पुलिस को दिए बयान में छोटे लाल ने बताया कि 30 मिनट तक उसके साथ मारपीट की गई.

जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. मामले में देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि आरोपी की तलाश कराई जा रही है. वहीं पुलिस ने सभी संभावित एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY