Priyadarshan Horror Comedy Movie: प्रियदर्शन इंडियन सिनेमा के एक ऐसे डायरेक्टर हैं, जिनकी फिल्मों को लोग खूब प्यार देते हैं. जब उनकी कोई पिक्चर आती है तो लोगों को उस फिल्म से काफी उम्मीदें होती हैं और प्रियदर्शन भी लोगों को निराश नहीं करते हैं. खासकर जब वो अक्षय कुमार के साथ कोई फिल्म लेकर आते हैं, तो फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो जाते हैं. दोनों की जोड़ी का कमाल पर्दे पर साफ दिखता है और लोग हंसने पर मजबूर हो जाते हैं. इन दिनों वो दोनों अपनी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं. इस फिल्म में कॉमेडी भी है और हॉरर एक्सपीरियंस भी. मेकर्स ने इस फिल्म को बनाने में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी है. यही वजह है कि फिल्म लोगों को पसंद आ रही है.

प्रियदर्शन की फिल्म में अक्षय कुमार तो लीड रोल में हैं ही. साथ ही वो इसके प्रोड्यूसर भी हैं. उनके अलावा एकता कपूर और शोभा कपूर भी इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं. IMDB की मानें तो इस फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये है. यानी ‘भूत बंगला’ को बनाने में मेकर्स ने मोटी रकम खर्च की है. और फिल्म का कमाल बॉक्स ऑफिस पर भी दिख रहा है. आने वाले कुछ दिनों में ये फिल्म अपना बजट वूसल लेगी.
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. सैकनिल्क के अनुसार सिर्फ 6 दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 127.37 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. यानी आने वाले 3-4 दिनों में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट के आंकडे़ को पार कर लेगी. अक्षय तो इस फिल्म के जरिए कॉमेडी का तड़का लगा ही रहे हैं, लेकिन फिल्म को और भी एंटरटेनिंग बनाने के लिए इसमें तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे सितारों को भी कास्ट किया गया.
–
प्रियदर्शन की अगली फिल्म
‘भूत बंगला’ के अलावा भी प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार की एक और फिल्म आने वाली है. वो एक एक्शन क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसका नाम है ‘हैवान’. इसमें अक्षय कुमार विलेन के रोल में दिखने वाले हैं. उनके साथ सैफ अली खान भी अहम भूमिका है. अभी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इसी साल अगस्त में ये फिल्म रिलीज होने के लिए तय है.





