Entertainment

South Film: ‘लाहौर 1947’ के पीछे-पीछे आ रहा ‘वाराणसी’ का ये विलेन, एक्शन से बिगाड़ेगा सनी देओल का खेल?

South Film: इस वक्त कई बड़ी साउथ फिल्मों पर काम चल रहा है, जिसमें से कुछ ही इस साल रिलीज होंगी. जबकि ‘स्पिरिट’, ‘राका’ और ‘वाराणसी’ जैसी फिल्मों का अगले साल तक इंतजार करना होगा. भारतीय सिनेमा इतिहास की दूसरी सबसे महंगी फिल्म ‘वाराणसी’ को एस.एस राजामौली बना रहे हैं. जिस पर फिलहाल काम चल रहा है, लेकिन उस फिल्म का खूंखार विलेन अपने हिस्से का काम निपटा चुका है. तो फिर बात आज इसी विलेन की अगली फिल्म की करेंगे. जी हां , इस साल भी वो अपनी एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका फाइनली ऐलान कर दिया गया है. सनी देओल की फिल्म के पीछे-पीछे पृथ्वीराज सुकुमारन ने क्या तैयारी कर ली है. आइए आपको बताते हैं.

South Film: ‘लाहौर 1947’ के पीछे-पीछे आ रहा ‘वाराणसी’ का ये विलेन, एक्शन से बिगाड़ेगा सनी देओल का खेल?
South Film: ‘लाहौर 1947’ के पीछे-पीछे आ रहा ‘वाराणसी’ का ये विलेन, एक्शन से बिगाड़ेगा सनी देओल का खेल?

दरअसल अगस्त, 2026 में एक बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलने वाला है. जी हां, 13 अगस्त को जहां सनी देओल की LAHORE 1947 आ रही है. तो दूसरी ओर 14 अगस्त को इमरान हाशमी अपनी ‘आवारापन 2’ ला रहे हैं. अब जैसे ही इन दोनों फिल्मों को एक हफ्ता पूरा होगा, तो की अगली फिल्म आ जाएगी. किस फिल्म की बातें हो रही हैं? साथ ही फिल्म कितना खतरा बन सकती है? यह भी जानिए

‘वाराणसी’ के विलेन की अगली फिल्म

पृथ्वीराज सुकुमारन इस समय अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘खलीफा’ की शूटिंग में बिजी हैं. जिसका डायरेक्शन Vysakh कर रहे हैं. अब टीम ने फिल्म की रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. यह फिल्म इस साल ओणम के दौरान बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. यानी 20 अगस्त, 2026 फिल्म की रिलीज डेट तय की गई है. वो लिखते हैं- HEY आमिर अली. आपको 20 अगस्त को थिएटर्स में मिलेंगे. उनकी फिल्म का नाम Khalifa है. इस फिल्म को जिनू वी. अब्राहम ने लिखा है. जबकि, फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर जेक्स बेजॉय ने दिया है. जबकि, सिनेमैटोग्राफी जोमोन टी. जॉन की है. इससे पहले फिल्म मेकर्स ने एक प्रीक्वल का भी ऐलान किया था. जिसमें मोहनलाल अहम रोल में हैं.

दरअसल पृथ्वीराज सुकुमारन इस वक्त राजामौली की Varanasi पर भी काम कर रहे हैं. उनका फिल्म में कुंभा नाम है. जो कि खूंखार विलेन होगा. हालांकि, कुछ वक्त पहले जानकारी आई थी कि वो फिल्म में महेश बाबू के दोस्त बनकर धोखा देंगे. पर फिल्म की कहानी क्या होने वाली है, अब भी नहीं पता.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply