Deepika Padukone Raaka: क्या दीपिका पादुकोण का फिल्म ‘राका’ में स्क्रीन टाइम कम कर दिया गया है? कुछ ऐसी चर्चा पिछले दिनों हर तरफ हो रही थी. कुछ रिपोर्ट्स में आंशका जताई गई थी कि एटली की फिल्म में दीपिका के रोल पर फिल्म बनने से पहले ही कैंची चला दई गई है. लेकिन ये अफवाहें और ज्यादा बढ़तीं, उससे पहले ही मेकर्स ने इस मामले में आधिकारिक बयान जारी कर सच बता दिया है. राका की टीम ने साफ कर दिया है कि अल्लू अर्जुन की इस हाई बजट फिल्म में दीपिका पादुकोण के रोल के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है और रोल कम करने की तमाम अफवाहों को खारिज कर दिया गया है.

अल्लू अर्जुन स्टारर राका भारतीय सिनेमा की आने वक्त की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म को करीब 800 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में तैयार किया जा रहा है. फिल्म के ऐलान से पहले ही इसका बज़ बनना शुरू हो गया था. जब फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक सामने आया तो फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई. इस बीच को लेकर उड़ी ऐसी अफवाह को मेकर्स ने हल्के में नहीं लिया और तुरंत ही दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया.
View this post on Instagram
राका की टीम का बयान
प्रोडक्शन टीम ने आधिकारिक सफाई देते हुए बताया, “सब कुछ प्लान के हिसाब से ही आगे बढ़ रहा है. दीपिका पादुकोण राका में अहम रोल निभा रही हैं, और शूटिंग बिना किसी दिक्कत के और अच्छी एनर्जी के साथ जारी है.”
कब आएगी राका?
‘राका’ का निर्देशन शाहरुख खान की जवान जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले एटली कर रहे हैं. फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं. ये एक साई फाई सुपरहीरो फिल्म बताई जा रही है. अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज़ किया गया है, जो फैंस को खूब ही पसंद भी आया. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में दीपिका के अलावा मृणाल ठाकुर और रश्मिका मंदाना भी अहम रोल में होंगी. फिल्म 2027 में रिलीज़ होगी.





