Viral

IIT प्रोफेसर का ‘देसी’ अंदाज, बर्थडे पर छात्रों को दी दावत, यूं किया वेलकम; लोग बोले- गुरु हो तो ऐसा

Viral Video: इन दिनों पर IIT खड़गपुर (IIT KGP) के एक प्रोफेसर की सादगी की चर्चा हर किसी की जुबान पर है. दरअसल, प्रोफेसर अरबिंद राउत्रे ने अपने जन्मदिन को जिस अंदाज में मनाया, उसने न केवल इंटरनेट का दिल जीत लिया है, बल्कि गुरु-शिष्य के रिश्ते की नई और खूबसूरत मिसाल पेश की है.

IIT प्रोफेसर का ‘देसी’ अंदाज, बर्थडे पर छात्रों को दी दावत, यूं किया वेलकम; लोग बोले- गुरु हो तो ऐसा
IIT प्रोफेसर का ‘देसी’ अंदाज, बर्थडे पर छात्रों को दी दावत, यूं किया वेलकम; लोग बोले- गुरु हो तो ऐसा

आमतौर पर बर्थडे पर लोग तोहफों और बड़ी पार्टीज की उम्मीद करते हैं, लेकिन प्रोफेसर राउत्रे ने अपने छात्रों के लिए कुछ अलग ही प्लान किया था. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी महंगे होटल के बजाय उन्होंने गार्डन में ही स्टूडेंट्स के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया.

सबसे खास बात यह रही कि प्रोफेसर खुद होस्ट की भूमिका में नजर आए. उन्होंने न सिर्फ छात्रों के साथ केक काटा, बल्कि खुद अपने हाथों से उन्हें खाना परोसना शुरू कर दिया. वीडियो में प्रोफेसर बड़े ही प्यार से छात्रों को प्लेट और कटलरी देने के बाद उन्हें खाना सर्व करते दिख रहे हैं.

मेनू में पास्ता, पूरी, चावल, दाल और कई तरह की सब्जियां और डेजर्ट में आइसक्रीम थी. इस दावत को कुछ छात्र गार्डन में जमीन पर बैठकर, तो कुछ खड़े होकर लुत्फ उठाते नजर आए. प्रोफेसर की इस विनम्रता ने छात्रों को भावुक कर दिया.

इस दिल छू लेने वाले वीडियो को @unseen_iit नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिस पर ढेरों यूजर्स ने कमेंट किए हैं. एक ने लिखा, मेरे प्रोफेसर कह रहे हैं कि ये एआई है. दूसरे ने कहा, मैंने इनके अंडर पीएचडी की है.

यहां देखिए वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by PRIYANSH M (@unseen_iit)

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस वीडियो में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply