Salman Khan And David Dhawan Bond: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान की जमकर तारीफ की है। दोनों ने 90 और 2000 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में साथ दी हैं और उनकी जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे सफल जोड़ियों में गिनी जाती है। डेविड धवन ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनका और सलमान खान का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल नहीं, बल्कि बहुत पर्सनल भी है।

डेविड धवन ने बताया कि दोनों ने साथ में 8-9 फिल्में की हैं और हर दौर में एक-दूसरे का साथ निभाया है। डेविड धवन ने कहा कि हमारा रिश्ता काफी पुराना और अनोखा है। सलमान सिर्फ एक बड़े स्टार ही नहीं, बल्कि बहुत ही दयालु और भावुक इंसान हैं। परिवार के लिए उनका लगाव साफ नजर आता है। डेविड धवन ने यह भी बताया कि सलमान खान ने हमेशा मुश्किल समय में उनका साथ दिया।
हिट फिल्मों की रही शानदार जोड़ी
डेविड धवन ने कहा कि सलमान अपने करीबियों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं और यही बात उन्हें खास बनाती है। उन्होंने यह भी याद किया कि दोनों ने कई देशों में साथ शूटिंग की और सेट के बाहर भी सलमान का व्यवहार बेहद सरल और भावुक रहता है। इस जोड़ी ने जुड़वा, बीवी नंबर 1 और मुझसे शादी करोगी जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ की तैयारी में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। यह फिल्म देशभक्ति, साहस और बलिदान की कहानी पर आधारित होगी। वहीं डेविड धवन अपनी अगली फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर
बताया जा रहा है कि है जवानी तो इश्क होना है 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की टक्कर की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ से होगी। कुल मिलाकर, डेविड धवन और सलमान खान की दोस्ती और प्रोफेशनल बॉन्ड आज भी उतना ही मजबूत है, जितना सालों पहले था।





