Health

Summer Fashion Tips: गर्मियों में पहनें ये 5 तरह के बॉटम, मिलेगा कम्फर्टेबल लुक

गर्मियों का मौसम आते ही पहनावे में भी बदलाव आने लगते हैं. तेज धूप, उमस और पसीने के बीच स्टाइल बनाए रखना आसान नहीं होता, खासकर जब बात बॉटम वियर की हो. अक्सर लोग सिर्फ फैशन को ध्यान में रखकर कपड़े चुन लेते हैं, लेकिन गर्मियों में गलत फैब्रिक या टाइट फिटिंग आपको पूरे दिन असहज महसूस करा सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आप ऐसे बॉटम्स का चुनें जो न सिर्फ दिखने में स्टाइलिश हो बल्कि आपको आरामदायक भी फील हो.

Summer Fashion Tips: गर्मियों में पहनें ये 5 तरह के बॉटम, मिलेगा कम्फर्टेबल लुक
Summer Fashion Tips: गर्मियों में पहनें ये 5 तरह के बॉटम, मिलेगा कम्फर्टेबल लुक

आज के समय में फैशन और कम्फर्ट दोनों को साथ लेकर चलना ही स्मार्ट चॉइस माना जाता है. गर्मियों में डेनिम जींस पहनना आसान नहीं होतै है. ऐसे में मार्केट में अब बॉटम वियर को लेकर भी कई ऑप्शन आ गए हैं. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं 5 ऐसे ही टॉप बॉटम वियर के बारे में जो गर्मियों में देखें आपको स्टाइलिश और आरामदायक लुक.

कॉटन पलाज़ो है अच्छा ऑप्शन

गर्मियों में सबसे ज्यादा राहत कॉटन फैब्रिक ही पहुंचाता है. फिर चाहे आप इसका प्लाजो ही क्यों न पहन रही हों. इसका ढीला-ढाला फिट शरीर को हवा लेने देता है, जिससे पसीना कम लगता है और दिनभर आराम बना रहता है. आप इसे कुर्ती, टॉप या क्रॉप टॉप के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं. हल्के रंग और प्रिंटेड पलाज़ो गर्मियों में और भी फ्रेश लुक देते हैं, जिससे आप बिना इरिटेशन पूरा दिन बिता सकती हैं.

लिनन ट्राउज़र भी वॉडरोब में करें एड

लिनन फैब्रिक भी गर्मियों में लोगों की पहली पसंद जाता है. ये हल्का और ब्रीदेबल होता है, जिसकी वजह से पसीना भी कम आता है और स्टाइल भी बना रहता है. लिनन ट्राउज़र आपको एक क्लासी और एलिगेंट लुक देते हैं, साथ ही ये ऑफिस और कैजुअल दोनों मौकों के लिए परफेक्ट हैं. इन्हें शर्ट या लूज टॉप के साथ पेयर करके आप स्टाइलिश और कम्फर्टेबल दोनों महसूस करेंगी.

कॉटन शॉर्ट्स देंगे गर्मी से राहत

अगर आप बहुत ज्यादा कंफर्ट चाहती हैं तो कॉटन शॉर्ट्स एक बढ़िया ऑप्शन हैं. ये खासतौर पर घर पर, ट्रैवलिंग या कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट होते हैं. ढीले फिट वाले शॉर्ट्स स्किन को चिपकते नहीं हैं और गर्मी में राहत देते हैं. इन्हें टी-शर्ट या टैंक टॉप के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है.

स्कर्ट (A-line या फ्लोई स्कर्ट)

फ्लोई या A-line स्कर्ट गर्मियों में बेहद कूल और स्टाइलिश लगती हैं. इनका हल्का और खुला डिजाइन शरीर को हवा देता है, जिससे गर्मी कम लगती है. आप इन्हें क्रॉप टॉप, शर्ट या कुर्ती के साथ पहनकर एक फेमिनिन और एलिगेंट लुक पा सकती हैं. फ्लोरल प्रिंट स्कर्ट्स इस मौसम में खास ट्रेंड में रहती हैं.

रिलैक्स्ड फिट जींस

जो महिलाएं जींस पहनना पसंद करती हैं, उनके लिए रिलैक्स्ड फिट या लाइटवेट जींस अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं. टाइट स्किनी जींस की बजाय ढीली फिटिंग वाली जींस गर्मियों में ज्यादा कंफर्ट देती हैं. हल्के रंग जैसे लाइट ब्लू या व्हाइट जींस गर्मी में ज्यादा कूल फील देते हैं और स्टाइल में भी चार-चांद लगा देते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply