HealthViral

Papaya Leaves Benefits: डेंगू ही नहीं, कई और मामलों के लिए पपीते के पत्ते हैं ‘संजीवनी बूटी’, आज़मा कर देखिए

Papita Ke Patte Ke Fayde: फलों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया है। इन्हीं में से एक है पपीता, जो खासतौर पर अपने पोषक गुणों के लिए जाना जाता है। पपीता खाने से कई सारी बीमारियों को आप दूर रख सकते है। पपीता जितना फायदेमंद है उतने ही उसके पत्तें भी आज आपको बताते हैं किन बीमारियों से राहत दिलाने में काम आ सकते हैं।

Papaya Leaves Benefits: डेंगू ही नहीं, कई और मामलों के लिए पपीते के पत्ते हैं ‘संजीवनी बूटी’, आज़मा कर देखिए
Papaya Leaves Benefits: डेंगू ही नहीं, कई और मामलों के लिए पपीते के पत्ते हैं ‘संजीवनी बूटी’, आज़मा कर देखिए

औषधीय गुणों से भरपूर ‘पपीते के पत्ते’

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, पपीते में विटामिन C, विटामिन A, फोलेट, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

Khabar Monkey

किन बीमारियों में मददगार हैं पपीते के पत्ते?

  • डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार,पपीते के पत्तों का रस डेंगू के दौरान प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं, जिससे रिकवरी में मदद मिल सकती है।

  • ब्लड शुगर कंट्रोल

ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी मदद कर सकता है। इनमें मौजूद कुछ प्राकृतिक गुण रक्त में शर्करा के स्तर को संतुलित रखने में सहायक माने जाते हैं, जिससे डायबिटीज के जोखिम को मैनेज करने में मदद मिल सकती है।

हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को किसी भी तरह का घरेलू उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट से बचा जा सके।

  • लिवर को डिटॉक्स

पपीते के पत्ते (Papaya Leaves Benefits) शरीर को डिटॉक्स रखने के साथ-साथ आपके लिवर को भी हेल्दी रखने में मदद करते है। फैटी लीवर, पीलिया और लीवर की कमजोरी जैसे समस्याओं में पपीते के पत्ते का रोजाना सेवन फायदेमंद हो सकता है।

– 

  • इम्यूनिटी बढ़ाने

अगर आप इम्यूनिटी काफी ज्यादा कमजोर हो गई है और शरीर एकदम बेजान सा नजर आने लगता है, तो आप पपीते के पत्तों का सेवन कर सकते हैं, इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते है।

  • पीरियड्स दर्द से निजात

अगर आप रोजाना पपीते के पत्तों को चबाते हैं, तो महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में मददगार होते है। चेहरे पर होने वाले मुहांसों और दाग-धब्बों को करता है और साथ ही बालों में डैंड्रफ और होने पर पपीते के पत्तों को पीसकर आप सिर पर भी लगा सकते है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply