HealthViral

न कश्मीर, न हिमाचल…भारत में लीची का गढ़ है ये जगह, यहां पहुंचना भी आसान

गर्मियों में आने वाला फल लीची बड़ों से लेकर बच्चों तक की पसंदीदा होती है. इससे लोग कई तरह के मॉकटेल ड्रिंक्स भी बनाते हैं. स्वाद के साथ लीची सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. ये एक रिफ्रेशिंग समर फ्रूट है जिसे खाने से तुरंत एनर्जी महसूस होती है. दरअसल लीची में तकरीबन 81 प्रतिशत पानी पाया जाता है. लीची में आम, पपीता, तरबूज और यहां तक कि संतरा से भी ज्यादा विटामिन सी होता है. इस वजह से ये आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है और इम्यूनिटी को भी बूस्ट करती है. चलिए जान लेते हैं कि वो कौन सी जगह है जहां सबसे ज्यादा लीची उगाई जाती है.

न कश्मीर, न हिमाचल…भारत में लीची का गढ़ है ये जगह, यहां पहुंचना भी आसान
न कश्मीर, न हिमाचल…भारत में लीची का गढ़ है ये जगह, यहां पहुंचना भी आसान

लीची के न्यूट्रिएंट्स की बात करें तो के मुताबिक 100 ग्राम लीची में 71.5 मिलीग्राम विटामिन सी होता है. इसमें बी कॉम्प्लेक्स के विटामिन भी पाए जाते हैं. इसके अलावा ये कैल्शियम, नेचुरल शुगर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स का भी सोर्स है. अब जान लेते हैं कि कहां है लीची का गढ़.

यहां उगाते हैं सबसे ज्यादा लीची

अगर बात हो मीठे फलों की तो ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये ठंडे इलाकों में ही उगाए जाते होंगे, लेकिन लीची एक ऐसा ट्रॉपिकल फ्रूट है जो गर्म जलवायु में ही पनप जाता है. बिहार के मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा लीची उगाई जाती है. ये भारत में सबसे ज्यादा लीची का उत्पादन करने वाला केंद्र माना जाता है. दरअसल कई वजहें हैं जो इस जगह को लीची उत्पादन के लिए परफेक्ट बनाती हैं.

लीची कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड

मुजफ्फरपुर को न सिर्फ भारत में लीची उगाने का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है, बल्कि इसे लीची “कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड” भी कहते हैं. दरअसल ये जगह सिर्फ सबसे ज्यादा लीची उगाने के लिए ही नहीं बल्कि बेहतरीन गुणवत्ता वाली लीची के लिए भी जानी जाती है. मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध किस्मों में से शाही लीची अपनी मिठास जूसी टेक्सचर और बेहतरीन सुगंध के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जानी जाती है.

Image: Pexels

क्यों खास यहां की लीची?

बिहार के मुजफ्फरपुर में हजारों हेक्टेयर में लीची का उत्पादन किया जाता है. दरअसल यहां की विशेष गर्म और नम जलवायु, उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी लीची उगाने के लिहाज से बेस्ट माने जाते हैं. यहां की शाही लीची को जीआई टैग भी मिल चुका है जो इसकी खासियत को दिखाता है. यहां की लीची भारत भर के बाजारों में तो पहुंचती ही है. इसके अलावा इसका निर्यात भी किया जाता है.

वर्ल्ड में सबसे ज्यादा लीची

अगर हम बात करें दुनिया में सबसे ज्यादा लीची कहां उगाई जाती है तो पहले नंबर पर चीन है. यहां इसकी पैदावार सबसे ज्यादा होती है. भारत लीची उत्पादन में दूसरे नंबर पर आता है और हमारे यहां लीची की पैदावार सबसे ज्यादा बिहार में होती है तकरीबन देश के कुल लीची उत्पादन का 40 प्रतिशत से ज्यादा योगदान बिहार का रहता है.

Khabar Monkey

मुजफ्फरपुर है खास

हर साल गर्मियों में अपनी जूसी, मिठास से भरी लीचियों के लिए तो बिहार का मुजफ्फरपुर चर्चा में रहता ही है. इसके अलावा यहां का इतिहास भी गौरवशाली है. यहां पर स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस स्मारक भी बना है. ये शहर लाख की चूड़ियों के लिए भी अपनी अलग पहचान रखता है तो वहीं यहां पर बाबा गरीबनाथ का मंदिर बना है जो आस्था का केंद्र है. इसे ‘उत्तर भारत का देवघर’ भी कहते हैं. आप ट्रेन या फिर फ्लाइट से यहां आसानी से पहुंच सकते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply