90 के दशक में अपनी फिल्मों और किरदारों से सभी का दिल जीतने वाले एक्टर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी की वजह से काफी चर्चा में रहते है। पत्नी सुनीता आहुजा संग उनके रिश्ते से जुड़ी खबरें अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बन जाती है। हाल ही में एक्टर को अपनी बेटी टीना के साथ देखा गया। जहां गोविंदा से उनके और सुनीता के साथ में काम करने पर सवाल किया गया।

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की निजी जिंदगी में हलचल की खबरें आती रहती है। वैसे तो उनकी पत्नी हमेशा मीडिया के सामने उनका पक्ष लेती नजर आती है लेकिन वहीं जब वह किसी पॉडकास्ट या इवेंट में दिखाई देती है तो अपने बोल्ड स्टेटमेंट्स की वजह से खबरों में आ जाती है जिससे फैंस ये अंदाजे लगाने लग जाते है कि उनके और गोविंदा के बीच कुछ ठीक नहीं है।
–
बेटी के साथ किया शूट
अब हाल ही में गोविंदा अपनी बेटी को सपोर्ट करने के लिए उनके साथ कुकिंग शो के शूट के लिए नजर आए। इस शो का नाम ‘मां है ना’ है। उन्होंने साथ में फोटो खिंचवाईं, उनके साथ शिल्पा शेट्टी भी दिखाई दी। एक्टर से यहां सवाल किया गया कि अब जब भी शोज कर रही है, इंडस्ट्री में काम कर रही है तो आप दोनों का साथ में कोई प्रोजेक्ट कब देखने मिलेगा।
Khabar Monkey
गोविंदा को पत्नी से जुड़े सवाल पर आया गुस्सा
टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर यहां सुनीता की जगह पर बेटी का साथ देने आए थे और इस पर जवाब देने से बचते दिखे। क्योंकि सुनीता शूट के लिए उपलब्ध नहीं थी तो टीना की जिंदगी के बाकी जरूरी लोगों से बात की गई बाद में गोविंदा शूट के लिए राजी हुए।
पत्नी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि आज आप इनके शो पर आए है और कोई सवाल मत कीजिए। ऊपरवाले ने चाहा तो सब बढ़िया होगा।
–
बता दें कि जब पार्टी और इवैंट्स में उनकी पत्नी को अकेला देखा गया तो ये अटकलें बढ़ने लगी कि दोनों में कुछ ठीक नहीं चल रहा या दोनों तलाक लेने वाले है। हालांकि अक्सर सुनीता ये कहती दिखाई दी कि उन्हें और गोविंदा को कोई अलग कर सकता।
गोविंदा का वर्कफ्रंट
बात करें गोविंदा के वर्कफ्रंट की तो एक्टर जल्द ही सलमान खान के साथ ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगा। बैटल ऑफ गलवान एक वॉर ड्रामा फिल्म है जिसमें लंबे समय के बाद सलमान और गोविंदा की जोड़ी साथ दिखाई देगी। इसके अलावा कॉमेडी ड्रामा फिल्में ‘दुनियादारी’ और ‘पिंकी डार्लिंग’ में भी नजर आएंगे।





