HealthViral

कभी ट्राई किया है लौकी रसम, इस तरह बनाएं घीया का स्वादिष्ट सूप

गर्मी के मौसम में लौकी से बनी तरह-तरह स्वादिष्ट सब्जियां बनाई जाती हैं। यहह शरीर को ठंडक देने के साथ ही आसानी से पचने वाले व्यंजन में से एक है। लौकी का सेवन सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है और यह कई जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इस बार अगर कुछ नया और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो लौकी रसम ट्राई कर सकते हैं।

कभी ट्राई किया है लौकी रसम, इस तरह बनाएं घीया का स्वादिष्ट सूप
कभी ट्राई किया है लौकी रसम, इस तरह बनाएं घीया का स्वादिष्ट सूप

दरअसल, यह एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय डिश है, जिसे इमली, टमाटर, मसालों और ताजी लौकी के साथ इसे हल्के और स्वादिष्ट तरीके से तैयार किया जाता है। इसका स्वाद थोड़ा खट्टा-तीखा होता है। लौकी रसम हल्का और पतला सूप जैसा व्यंजन होता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि क्या है।

लौकी रसम बनाने के लिए सामग्री

1 कप कटी हुई लौकी
1 पका हुआ टमाटर
2-3 कली लहसुन (कुचली हुई)
1-2 चम्मच इमली का गूदा
1 चम्मच रसम पाउडर
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 चम्मच जीरा
स्वादानुसार नमक
1-2 सूखी लाल मिर्च
थोड़े करी पत्ते
1-2 चम्मच घी या तेल
राई
बारीक कटा हरा धनिया

स्वादिष्ट लौकी रसम बनाने की आसान रेसिपी

सबसे पहले लौकी को अच्छे से धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक बर्तन में टमाटर, लहसुन, हल्दी, काली मिर्च, जीरा और स्वादानुसार नमक डालकर हल्का सा मैश कर लें और अच्छे से मिला दें।

Khabar Monkey

अब इसमें कटी हुई लौकी और थोड़ा पानी डालकर मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक लौकी नरम न हो जाए। जब लौकी अच्छी तरह पक जाए, तब इसमें इमली का गूदा और रसम पाउडर डालकर 5-7 मिनट तक उबालें ताकि सभी फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं।

एक छोटे से पैन में घी या तेल गर्म करें, उसमें राई, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते डालकर चटकने दें। तैयार तड़के को रसम में डालकर अच्छे से मिला दें। अब ऊपर से हरा धनिया डाल दें।

सर्व करने का सही तरीका
दक्षिण भारत में गरमागरम लौकी रसम को लोग स्टीम्ड राइस और पापड़ के साथ सर्व करते हैं या फिर आप इसे ऐसे ही सूप की तरह भी परोस सकते हैं।


Leave a Reply