Nana Patekar Tanushree Dutta Statement: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर के बाद जहां फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है, वहीं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के बयान ने एक नई बहस छेड़ दी है। नाना के निधन पर तनुश्री ने उन्हें लेकर ‘ईवल डेड’ यानी बुराई के अंत जैसा विवादित कमेंट किया था। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर आलोचना भी हुई। अब अभिनेत्री ने अपने बयान पर सफाई देते हुए बताया है कि पिछले पांच सालों में उन्हें किन मुश्किलों से गुजरना पड़ा।

तनुश्री दत्ता ने बताई अपने बयान की वजह
Tanushree Dutta Reacts to Nana Patekar’s Death 💔#TanushreeDutta stands by her words, describing it as an “Evil Death” from her perspective, based on her painful experiences with #NanaPatekar.
Everyone has the right to share their side of the story, but death is a time for… pic.twitter.com/7wmc1mGVk1
— Rahul Gupta October 9, 2026
तनुश्री दत्ता ने लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने समझाने की कोशिश की कि आखिर उन्होंने नाना पाटेकर के निधन पर ऐसा बयान क्यों दिया। अभिनेत्री का कहना है कि मीटू आंदोलन के बाद से उनकी जिंदगी में कई परेशानियां आईं और उन्हें मानसिक रूप से काफी कुछ झेलना पड़ा।
तनुश्री के मुताबिक, लोगों को उनके बयान पर प्रतिक्रिया देने से पहले उनकी परिस्थितियों और अनुभवों को भी समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग उनकी जगह पर नहीं रहे और जिनका नाना पाटेकर के साथ अनुभव अच्छा रहा है, वे शायद उनके नजरिए को नहीं समझ पाएंगे।
‘मेरे साथ क्याक्या हुआ, मुझे पता है’
तनुश्री ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि पिछले पांच साल उनके लिए बेहद मुश्किल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उन पर केस वापस लेने का दबाव बनाया गया और इसके लिए उन्हें लालच भी दिया गया, लेकिन उन्होंने अपना केस वापस नहीं लिया।
अभिनेत्री ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उनकी गाड़ी के ब्रेक काटे गए, उनका एक्सीडेंट हुआ और उन्हें फूड पॉइजनिंग का सामना करना पड़ा। तनुश्री का कहना है कि इन घटनाओं से गुजरने के बाद उनका नजरिया बदल गया है।
उन्होंने कहा कि उनके अनुभवों को जाने बिना उनके बयान पर सवाल उठाना आसान है, लेकिन जिन परिस्थितियों का सामना उन्होंने किया है, उनका दर्द वही समझ सकती हैं। उनके मुताबिक, हर व्यक्ति का अनुभव अलग होता है और इसी वजह से किसी एक घटना को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलगअलग हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें:
2018 में मीटू आंदोलन के दौरान लगाए थे आरोप
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच विवाद साल 2018 में चर्चा में आया था। उस समय मीटू आंदोलन के दौरान तनुश्री ने आरोप लगाया था कि 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया था। अभिनेत्री के मुताबिक, डांस स्टेप सिखाने के बहाने उन्हें गलत तरीके से छुआ गया था।
वहीं, नाना पाटेकर
ने इन आरोपों को खारिज किया था। साल 2019 में मुंबई पुलिस ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। अब नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री के बयान ने एक बार फिर पुराने विवाद को चर्चा में ला दिया है। जहां कुछ लोग उनके बयान को अनुचित बता रहे हैं, वहीं अभिनेत्री अपने पुराने अनुभवों और उन घटनाओं से जुड़े दर्द को इसकी वजह बता रही हैं।
ये भी पढ़ें: