ATM Card Block: आज के डिजिटल समय में अब बैंक खाते से कैश निकालने के लिए अब बैंक नहीं जाना पड़ता न ही लाइन लगने की झंझट होती है, न ही किसी बैंक मैनेजर के आने का इंतजार करना पड़ता है। अब आसानी से एटीएम के जारिए अब घंटो में निकलने वाले पैसे मिनटों में निकल जाते है। लेकिन कभीकभी ATM गुम हो जाता है तो कभी पैसे निकालते समय कार्ड फंस जाता है, तो लोग अपना कार्ड ब्लॉक करावाने के बाद फुरसत हो जाते हैं, उन्हें लगता है उनका काम हो गया लेकिन ATM ब्लॉक कराने के बाद आपको तुरंत कुछ और चीजें भी कर लेनी चाहिए आइए जानें क्याक्या करना जरुरी?

ATM ब्लॉक के तुरंत बाद करें ये 5 काम
अक्सर लोग कार्ड खोने पर सबसे पहले उसे ब्लॉक कर देते हैं। फिर उन्हें लगता है, उनका बैंक खाता सेफ हैं, लेकिन इसके साथ कुछ दूसरे काम करना भी महत्वपूर्ण है। कार्ड ब्लॉक के बाद करें ये जरूरी काम..
1. बैंक खाते की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक करें
कार्ड ब्लॉक करने के तुरंत बाद अपने नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग ऐप में लॉग इन करें और अकाउंट स्टेटमेंट या ट्रांजैक्शन हिस्ट्री ध्यान से देखें। यह सुनिश्चित करें कि कार्ड खोने या चोरी होने के बाद कोई अनधिकृत लेनदेन तो नहीं हुआ है
2. संदिग्ध ट्रांजैक्शन की तुरंत शिकायत करें
अगर आपको ट्रांजैक्शन हिस्ट्री में कोई भी ऐसा भुगतान दिखता है जो आपने नहीं किया है, तो तुरंत बैंक के कस्टमर केयर पर इसकी शिकायत दर्ज कराएं।
आरबीआई के नियमों के अनुसार, किसी भी धोखाधड़ी की जानकारी बैंक को जितनी जल्दी दी जाएगी, आपका नुकसान होने की संभावना उतनी ही कम होगी और रिफंड मिलने में आसानी होगी।
3. रेफरेन्स नंबर संभाल कर रखें
जब आप अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करते हैं, तो बैंक आपको एक कंफर्मेशन या रेफरेन्स नंबर देता है। इस नंबर का स्क्रीनशॉट ले लें या इसे कहीं लिखकर सुरक्षित रख लें।
भविष्य में बैंक से संपर्क करते समय यह सबूत के तौर पर काम आता है कि आपने अपना कार्ड सही समय पर ब्लॉक करा दिया था।
4. नए एटीएम कार्ड के लिए अप्लाई करें
पुराना कार्ड ब्लॉक होने के बाद आपको पैसों के लेनदेन में दिक्कत न हो, इसके लिए तुरंत नए एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करें। आप बैंक के मोबाइल ऐप, नेट बैंकिंग या अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर नए कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आमतौर पर 5 से 7 कामकाजी दिनों में नया कार्ड आपके रजिस्टर्ड पते पर आ जाता है।
5. ऑटोडेबिट और सब्सक्रिप्शन पेमेंट्स अपडेट करें
अगर आपका पुराना एटीएम/डेबिट कार्ड ओटीटी प्लेटफॉर्म , बिजलीपानी के बिल, या किसी अन्य मंथली सब्सक्रिप्शन के ऑटोपे ( से जुड़ा था, तो वे पेमेंट फेल हो सकती हैं। नया कार्ड मिलने पर इन सभी जगहों पर अपनी नई कार्ड डिटेल्स तुरंत अपडेट कर दें ताकि आपकी कोई भी जरूरी सर्विस न रुके।