शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
₹100 Daily SIP: रोजाना ₹100 बचाकर बन सकते हैं करोड़पति? जानिए पूरा कैलकुलेशन​ | INDIA गठबंधन से 2024 में हराया, 2027 में भी हराएंगे… अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना​ | शेयर बाजार की गिरावट से हैं परेशान तो ये फंड करेगा मुश्किल आसान, 12 अक्टूबर तक निवेश का मौका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP राज्यसभा चुनाव में सभी 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी के 8 और सपा की 2 सीटों पर जीत​

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर हुए चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. इन 10 में से 8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को निर्विरोध जीत हासिल हुई है, जबकि समाजवादी पार्टी से 2 प्रत्याशी सांसद चुने गए. चुनाव जीतने वालों में सबसे बड़ा चेहरा सपा प्रत्याशी धनराज […]

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर हुए चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. इन 10 में से 8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को निर्विरोध जीत हासिल हुई है, जबकि समाजवादी पार्टी से 2 प्रत्याशी सांसद चुने गए. चुनाव जीतने वालों में सबसे बड़ा चेहरा सपा प्रत्याशी धनराज नाथवानी थे जो रिलायंस कंपनी से जुड़े हुए हैं. हालांकि 2 निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन पहले ही खारिज हो गए थे, ऐसे में इस बार यहां पर सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने की संभावना बन गई थी.

राज्यसभा चुनाव के लिए आज शुक्रवार शाम 4 बजे तक नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख थी. इससे पहले ही 2 निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हो गए थे. लेकिन आज किसी भी प्रत्याशी का नामांकन रद्द नहीं हुआ न किसी ने अपना नाम वापस लिया. ऐसे में अब सभी 10 प्रत्याशी निर्विरोध राज्यसभा सदस्य बन गए.

CM योगी की मौजूदगी में BJP प्रत्याशियों का नामांकन

उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ बीजेपी के 8 उम्मीदवारों ने 3 दिन पहले मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. पार्टी के सभी 8 उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी अजीत वर्मा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए.

बीजेपी के उम्मीदवारों में अन्य पिछड़ा वर्ग से उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मपाल सिंह , ओबीसी प्रकोष्ठ के राज्य प्रमुख प्रकाश पाल और श्रुति गंगवार , अनुसूचित जाति से विद्यासागर सोनकर और प्रियंका रावत, क्षत्रिय समुदाय से राम प्रताप सिंह चौहान जबकि ब्राह्मण समुदाय से गोपी कृष्ण पांडे और राधाकांत ओझा शामिल रहे.

SP के तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारने से वोटिंग टली

राज्यसभा चुनाव में मुकाबले के कांटेदार होने की संभावना तब जताई जा रही थी जब विपक्षी समाजवादी पार्टी के 16 अक्टूबर को होने वाले इस द्विवार्षिक चुनाव में तीसरा प्रत्याशी उतारे जाने के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन पार्टी ने साफ कर दिया कि वह तीसरा प्रत्याशी खड़ा नहीं करने जा रही.

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अखिलेश करीबी राम गोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ अधिकारी धनराज परिमल नाथवानी ने अपनी दावेदारी पेश की थी. हालांकि, ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि समाजवादी पार्टी मुकाबला कराने के लिए तीसरा उम्मीदवार उतार सकती है, लेकिन पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर अपने पोस्ट के जरिए स्थिति स्पष्ट कर दी. अखिलेश ने कहा, “अब हमारा ध्यान 3 सीटों पर नहीं, बल्कि 403 पर है.”

BJP के 8 सांसदों में से 2 महिलाएं भी पहुंचीं राज्यसभा

बीजेपी के टिकट पर राज्यसभा सांसद बनने वाले 8 में से 2 महिलाएं भी शामिल हैं. इसके जरिए पार्टी ने राज्य में जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन साधने का सुनियोजित कोशिश की है. इससे यह संकेत भी मिलता है कि अगले सला उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले ये नाम काफी मंथन के बाद तय किए गए हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY