सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Premanand Maharaj: संत प्रेमानंद महाराज ने क्यों छोड़ा आश्रम ? वृंदावन के संतों ने बताई असली वजह​ | Mathura News: रसिक दुलारी शरण की मौत पर SC/ST आयोग सख्त, पूछा- ‘DVR पुलिस के पास तो CCTV बाहर कैसे आया?’​ | कैसे दिमाग की नर्व होगी ऑन-ऑफ? जिसके लिए तीन वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन का नोबेल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Dandiya night outfit for men: पार्टनर संग डांडिया-गरबा नाइट में जाने का है प्लान, लड़के पहनें ऐसे कपड़े, एक्टर पार्थ से लें आइडिया​

डांडिया या गरबा नाइट में जा रहे हैं तो एक्टर पार्थ समथान के इस यलो आउटफिट को रीक्रिएट कर सकते हैं. उन्होंने कुर्ता के साथ सिंपल ट्राउजर कैरी किया है और साथ में बेस कोट लिया है, जिस पर मैचिंग रेशम और सितारों की सीक्वेंस डिटेलिंग की गई है. पॉकेट की जगह पर चेन का […]

डांडिया या गरबा नाइट में जा रहे हैं तो एक्टर पार्थ समथान के इस यलो आउटफिट को रीक्रिएट कर सकते हैं. उन्होंने कुर्ता के साथ सिंपल ट्राउजर कैरी किया है और साथ में बेस कोट लिया है, जिस पर मैचिंग रेशम और सितारों की सीक्वेंस डिटेलिंग की गई है. पॉकेट की जगह पर चेन का का लेयरिंग ब्राउच है और इसी के साथ एक्टर ने गले में पेंडेंट कैरी किया है.

आप डांडिया या फिर गरबा इवेंट के लिए पार्थ के इस लुक को भी इंस्पिरेशन बना सकते हैं. यलो कलर की एम्बेलिश्ड फुल नेक और फुल स्लीव वाले नेहरू कुर्ता में एक्टर हैंडसम लग रहे हैं. जिसके साथ उन्होंने फ्लेयर्ड धोती पैंट्स स्टाइल ट्राउजर कैरी किया है, जो डांस के वक्त एक बढ़िया फ्लोई लुक देगा और वॉल्यूम क्रिएट करेगा.

अगर आप किसी ऐसे डांडिया और गरबा इवेंट में जा रहे हैं जहां पर बॉलीवुड बीट्स, डीजे वाइब होंगी तो आप पार्थ के इस लुक से आइडिया लें. उन्होंने ग्लिटर डिटेलिंग वाला गोल्डन कुर्ता कैरी किया है, जिसमें राउंड कॉलर दी गई है और फ्रंट से नेकलाइन ओपन रखी गई है. इसी के साथ लूज धोती स्टाइल ट्राउजर के साथ उन्होंने लुक कंप्लीट किया है. सनग्लासेस के साथ लुक में स्वैग एड हुआ है.

मैरून कलर भी फेस्टिव वाइब से भरपूर होता है. डांडिया या गरबा के लिए हल्का लेकिन एलिगेंट लुक चाहते हैं तो पार्थ समथान के इस कुर्ते के डिजाइन से इंस्पिरेशन लें. उन्होंने लीफ मोफिट और फ्लोरल डिटेलिंग वाला राउंड कॉलर कुर्ता कैरी किया है, जिसमें स्टोन की भी लाइट डिटेलिंग की गई है. उन्होंने वॉच, सिंपल कंगन और स्टेटमेंट रिंग के साथ लुक कंप्लीट किया है.

पार्थ समथान का ये लुक भी गरबा और डांडिया नाइट के लिए परफेक्ट रहेगा. उन्होंने वाइट कुर्ता कैरी किया है जिसमें फुल कॉलर दी गई है और फ्रंट पर मैचिंग बटन लगाए गए हैं. इसी के साथ स्लीव्स और नेक लाइन पर वाइट रेशम और मिरर वर्क की डिटेलिंग है. मैचिंग ट्राउजर, और लॉन्ग बेस कोट या कहें कि मैच ब्लेजर के साथ लुक को कंप्लीट किया गया है.

आप डांडिया या गरबा नाइट में जा रहे हैं तो पार्थ समथान का ये लुक भी रीक्रिएट करना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. उन्होंने प्लम वाइन कलर का कुर्ता कैरी किया है, जिसके साथ लॉन्ग एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट ली है. उन्होंने साथ में मैचिंग चूड़ीदार फिटेड ट्राउजर पेयर किया है और हेयर स्टाइल को क्लासिक क्विफ में रखा है. मैटेलिक कड़ा के साथ लुक कंप्लीट किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY