शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
शेयर बाजार की तूफानी तेजी: 20 दिनों में पूरा हुआ 10 महीने का नुकसान! विदेशी निवेशकों ने ऐसे किए पूरे किए अरमान​ | Mangal Gochar 2026: मंगल ने बदली चाल, 24 फरवरी तक इन तीन राशियों के लिए अच्छे नहीं संकेत, करने होंगे ये उपाय​ | UP चुनाव: DM वोटबैंक को मजबूत करने की तैयारी! आज मायावती के पुराने गढ़ में ओवैसी और चंद्रशेखर, गठबंधन के बाद दिखाएंगे सियासी ताकत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Mangal Gochar 2026: मंगल ने बदली चाल, 24 फरवरी तक इन तीन राशियों के लिए अच्छे नहीं संकेत, करने होंगे ये उपाय​

Mars Transit Mangal Gochar: अभी तक अपनी नीच राशि में चल रहे उग्र ग्रह मंगल ने अपनी चाल बदल ली है। जिसके बाद ये सूर्य की राशि में प्रवेश कर गए हैं। ज्योतिष में मंगल का गोचर सबसे खास माना जाता है। वो इसलिए क्योंकि मंगल विभिन्न राशि के जातकों  पर तो प्रभाव डालता ही है […]

Mars Transit Mangal Gochar: अभी तक अपनी नीच राशि में चल रहे उग्र ग्रह मंगल ने अपनी चाल बदल ली है। जिसके बाद ये सूर्य की राशि में प्रवेश कर गए हैं। ज्योतिष में मंगल का गोचर सबसे खास माना जाता है। वो इसलिए क्योंकि मंगल विभिन्न राशि के जातकों  पर तो प्रभाव डालता ही है साथ ही साथ प्रकृति पर भी असर डालता है। तो चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि सिंह राशि में मंगल का गोचर किसे शुभ और किसे अशुभ रहेगा। 

सूर्य की राशि में मंगल की एंट्री

आपको बता दें अभी तक मंगल अपनी नीच राशि यानी कर्क में चल रहे थे। जो 17 नवंबर को राशि परिवर्तन कर सूर्य के घर यानी सिंह में पहुंच गए हैं। ऐसे में सूर्य का ये गोचर बेहद खास होने वाला है। क्योंकि दोनों की गर्म ग्रह भी हैं। मंगल इस राशि में 24 फरवरी तक रहेंगे। 

फरवरी में इस दिन वक्री हो जाएंगे मंगल 

आपको बता दें ज्योतिष और पंचांग के अनुसार मंगल 24 ​फरवरी को एक बार फिर राशि बदलेंगे। इस दिन से ​उनकी उल्टी चाल शुरू हो जाएगी। 24 फरवरी को मंगल एक बार फिर वक्री होकर वापस अपनी नीच राशि में पहुंच जाएंगे। 

मौसम पर मचेगा उत्पाद

हिन्दू धर्म में एक कहावत है चलत अंगार के वृष्टि कारक:

यानी जब भी मंगल अपनी चाल बदलता है तो मौसम में बदलाव जरूर होता है। 17 नवंबर से मंगल ने राशि बदल ली है जो मौसम पर सीधा असर डालेगी। मंगल के अगले गोचर यानी 24 फरवरी तक मौसम में उथल पुथल मचेगी। इस तीन महीनों में भूस्खलन, आंधी तूफान, कड़ाके की ठंड के आसार बनेंगे। इसी दौरान तेज हवाओं का असर भी दिखाई देगा। 

मंगल गोचर किसे अशुभ

ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि में मंगल का गोचर मकर राशि को 8 वां, वृषभ को चौथा, और कन्या को बारहवां पड़ेगा। ऐसे में इनमें से कन्या और वृष को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। मकर मंगल की उच्च राशि है ऐसे में इस पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके अलावा जिन जातकों की राशि कर्क है उन्हें भी सतर्क रहना होगा। क्योंकि कर्क मंगल की नीच राशि है। 

मंगल गोचर किस होगा शुभ

ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों की राशि मेष, वृश्चिक और मकर है उन्हें 97 दिन खास होने वाले हैं। इस दौरान मंगल ग्रह इन पर जमकर कृपा बरसाएंगे। वो इसलिए क्योंकि मकर मंगल की उच्च और मेष और वृश्चिक स्वराशियां हैं। 

यह भी पढ़ें :

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY