सोने और चांदी के दामों में नरमी का सिलसिला जारी है. चांदी के भाव में करीब ₹10,000 प्रति किलो तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सोना भी करीब ₹5,000 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. वायदा बाजार यानी MCX पर चांदी का भाव फिसलकर 1,48,289 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, वहीं MCX पर सोना 1,22,525 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

कीमतों में आई इस तेज गिरावट के पीछे मुख्य रूप से वैश्विक संकेतों का दबाव माना जा रहा है. दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया है. बाजार को यह चिंता सता रही है कि दिसंबर, जनवरी और मार्च में ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो सकती है. इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी सोनेचांदी की कीमतों पर भारी पड़ रही है और दोनों कीमती धातुओं को नीचे खींच रही है.
खबर अपडेट हो रही है….