शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP चुनाव: DM वोटबैंक को मजबूत करने की तैयारी! आज मायावती के पुराने गढ़ में ओवैसी और चंद्रशेखर, गठबंधन के बाद दिखाएंगे सियासी ताकत​ | बेंगलुरु में सौतेले पिता की हैवानियत: बेटे की हत्या कर लगाया ताला, 3 दिन तक बंद कमरे में बिना खाए-पिए रोती रही मां​ | Lucknow Traffic Diversion: PM मोदी के दौरे को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, दोपहर 12 से रात 10 बजे तक कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ें रूट प्लान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP चुनाव: DM वोटबैंक को मजबूत करने की तैयारी! आज मायावती के पुराने गढ़ में ओवैसी और चंद्रशेखर, गठबंधन के बाद दिखाएंगे सियासी ताकत​

मायावती के पुराने राजनीतिक गढ़ सहारनपुर में आज AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और सांसद चंद्रशेखर आजाद की अहम मुलाकात हो रही है. गठबंधन के बाद दोनों नेता पहली बार आमनेसामने होंगे. ओवैसी छुटमलपुर में चंद्रशेखर आजाद के आवास पर लंच करेंगे. भोजन के दौरान दोनों नेता सियासी रणनीति पर मंथन करेंगे. इसके अलावा दोनों नेता […]

मायावती के पुराने राजनीतिक गढ़ सहारनपुर में आज AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और सांसद चंद्रशेखर आजाद की अहम मुलाकात हो रही है. गठबंधन के बाद दोनों नेता पहली बार आमनेसामने होंगे. ओवैसी छुटमलपुर में चंद्रशेखर आजाद के आवास पर लंच करेंगे. भोजन के दौरान दोनों नेता सियासी रणनीति पर मंथन करेंगे.

इसके अलावा दोनों नेता सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे और प्रशासन के सामने अपना पक्ष रखेंगे. लंच के बाद ओवैसी छुटमलपुर स्थित बड़े मदरसे में नमाज अदा करेंगे. आसपा और भीम आर्मी के कार्यकर्ता ज्योति किरण तिराहे पर उनका स्वागत करेंगे.

26 नवंबर को बीएसपी का होगा महासम्मेलन

ये मुलाकात दलितमुस्लिम राजनीतिक समीकरण को मजबूत करने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामाजिक परिवर्तन मोर्चे की सियासी ताकत दिखाने की तैयारी का हिस्सा मानी जा रही है. 26 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में प्रस्तावित बहुजन समाज महासम्मेलन से पहले यह मुलाकात खास महत्व रखती है.

आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने गठबंधन ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का ऐलान किया है. 12 नवंबर को लखनऊ में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओवैसी ने घोषणा की थी कि बिजनौर जिले की नगीना सीट से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद इस गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे.

बीजेपी को तीसरी बार सत्ता में आने की रोकने की कोशिश

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ओवैसी ने कहा था, “मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि यूपी में बीजेपी को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए यह एक मजबूत विकल्प साबित होगा. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उत्तर प्रदेश चुनाव में हमारे भाई चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे.”

इस गठबंधन ने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी कांग्रेस को सावधान कर दिया है. वजह यह है कि चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी का समझौता दलित और मुस्लिम मतदाताओं को अपनी तरफ खींचता है. ये दोनों समुदाय मिलकर कुल आबादी का करीब 41 फीसदी हैं और 2024 में समाजवादी पार्टी ने इन्हें सफलता से अपने साथ जोड़ लिया था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY