सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Lucknow Crime News: लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, सीने में लगीं 4 गोलियां; जमीन का चल रहा था विवाद​ | अब और भी स्टाइलिश हुई Suzuki Access 125, कंपनी ने जोड़े दो नए कलर ऑप्शन, जानें किस वेरिएंट की क्या है कीमत​ | गौतम अदाणी के परोपकारी योगदान में 127% की बढ़ोतरी, एक साल में दान किए 877 करोड़ रुपये​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Lucknow Crime News: लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, सीने में लगीं 4 गोलियां; जमीन का चल रहा था विवाद​

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जमीन के विवाद को लेकर सोमवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई. सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के कटरा बक्कास गांव में जमीन की पैमाइश को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने प्रॉपर्टी डीलर नईम पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं. फायरिंग में […]

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जमीन के विवाद को लेकर सोमवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई. सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के कटरा बक्कास गांव में जमीन की पैमाइश को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने प्रॉपर्टी डीलर नईम पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं. फायरिंग में नईम गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, नईम ने कटरा बक्कास गांव में जमीन खरीदी थी और सोमवार को उस पर निर्माण कार्य करा रहे थे. इसी दौरान आलमबाग निवासी सरदार सुखविंदर सिंह मौके पर पहुंच गया. उसकी जमीन भी नईम की जमीन के बगल में है. सुखविंदर सिंह ने बिना जमीन की पैमाइश कराए निर्माण कार्य शुरू कराने पर आपत्ति जताई. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।.

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सुखविंदर सिंह ने आपा खो दिया. आरोप है कि उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर नईम पर लगातार तीन गोलियां दाग दीं. तीनों गोलियां नईम के सीने के नीचे दाहिनी तरफ लगीं. अचानक हुई फायरिंग से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पैदल ही मौके से फरार हो गया.

अस्पताल में आईसीयू इंचार्ज है आरोपी

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी सुखविंदर सिंह अर्जुनगंज स्थित शताब्दी अस्पताल में आईसीयू इंचार्ज के पद पर कार्यरत है. वह आलमबाग थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अस्पताल से मोटरसाइकिल लेकर जमीन पर काम कराने की बात कहकर निकला था. इसके बाद दोपहर करीब एक बजे कटरा बक्कास में गोलीकांड की वारदात हुई. घायल नईम ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी को पहले से नहीं जानते थे. वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने भी पुलिस को बताया कि गोली मारने के बाद आरोपी पैदल ही भाग निकला.

आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं. संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY