रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
महंगे कर्ज की चुनौती के बीच भी वैश्विक अर्थव्यवस्था को बड़ी राहत, संकट का खतरा कम​ | Ujjain में वैकुंठ चतुर्दशी पर Harihar Milan आज, महाकाल सौंपेंगे सृष्टि की बागडोर​ | UP Police Transfer List: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 144 डिप्टी एसपी के तबादले, देखें लिस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ekta Kapoor के सुपरनेचुरल शो Naagin 8 में नजर नहीं आएंगी यह एक्ट्रेस! मेकर्स ढूंढ रहें ‘नागिन’​

फिल्म निर्माता एकता कपूर का पॉपुलर टीवी शो नागिन अपने नए सीजन को लेकर इस समय में चर्चा में बना हुआ है। असल में मेकर्स की तरफ से ये पुष्टि की गई थी कि जल्द ही नागिन 8 टीवी बार वापसी करने जा रहा है। हालांकि शो की लीड एक्ट्रेस को लेकर अब भी सस्पेंस […]

फिल्म निर्माता एकता कपूर का पॉपुलर टीवी शो नागिन अपने नए सीजन को लेकर इस समय में चर्चा में बना हुआ है। असल में मेकर्स की तरफ से ये पुष्टि की गई थी कि जल्द ही नागिन 8 टीवी बार वापसी करने जा रहा है। हालांकि शो की लीड एक्ट्रेस को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है।

इस बीच, बिग बॉस 19 की फेम फरहाना भट्ट का नाम नागिन 8 को लेकर सुर्खियां बटोर रहा था, जिसे अब फरहाना की तरफ से स्पष्टीकरण सामने आ गया है।

फरहाना नहीं होंगी नागिन 8 का हिस्सा

टीवी का सबसे लोकप्रिय सुपरनेचुरल शो नागिन 8 को लेकर इन दिनों कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। बिग बॉस 19 की फर्स्ट रनरअप और खतरों के खिलाड़ी 15 की प्रतियोगी फरहाना भट्ट का नाम भी शो की मुख्य अभिनेत्री के तौर पर सुर्खियों में है। लेकिन फरहाना ने साफ कर दिया है कि वह एकता कपूर के नागिन सीजन 8 का हिस्सा नहीं बनेंगी। इसके अलावा, उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर भी कुछ दिलचस्प संकेत दिए हैं।

फरहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा मेरे नागिन का हिस्सा होने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। मैं साफ कर देना चाहती हूं कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और मेरा इस प्रोजेक्ट से कोई संबंध नहीं है। लेकिन नागिन की पूरी टीम को ढेर सारा प्यार और इस नए सफर के लिए उन्हें बहुतबहुत शुभकामनाएं। मैं बहुत जल्द आप सभी के साथ अपने आने वाले काम के बारे में कुछ मजेदार अपडेट शेयर करने का भी इंतजार कर रही हूं। आप सभी के प्यार और जिज्ञासा के लिए धन्यवाद।

लेकिन फरहाना ने शो की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही फरहाना अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर भी जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पास एक दिलचस्प प्रोजेक्ट है और वह जल्द ही इसके बारें जानकारी शेयर करेंगी। लेकिन उन्होंने अपने प्रोजेक्ट के बारे में खुलकर जानकारी नहीं दी है।

इन रियलिटी शो में नजर आई हैं फरहाना

बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट ने अपनी नई पहचान बनाई। फिर इस शो में वह पहली रनरअप रही थीं। फिर उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 15 में हिस्सा लिया, जिसमें वह चौथे स्थान पर नजर आई।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY